Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मोबाइल पर बहन से बात करने पर भाई ने चाकू से गोद कर एक लड़के  की ले ली जान, आरोपित गिरफ्तार  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती से फोन पर बात करना एक युवक के लिए आत्मघातक साबित हुआ। युवती के भाई ने नाराज होकर, जीटी रोड पर ओम रेस्टोरेंट के पास युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

जीटी रोड पर ओम रेस्टोरेंट के उस समय हड़कंप मच गया जब रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे एक युवक ने  दूसरे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू के कई वार से युवक  गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल को इलाज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया कि  मृतक का नाम दीपक उर्फ चांद है और उसकी हत्या उसके पड़ोस में रहने वाले विपिन ने की है। दीपक  विपिन की बहन से मोबाइल फोन पर बात करता था। जिसकी भनक विपिन को लग गई। इससे नाराज होकर उसने दीपक को जान से मारने की ठान ली और घटना को अंजाम देने की फिराक मे लग गया। सोमवार शाम जीटी रोड स्थित ओम रेस्टोरेंट के पास दीपक उर्फ चांद घूम रहा था। आरोपी विपिन ने उसी दौरान दीपक को दबोच लिया और उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू के कई वार से दीपक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। जिन्होंने घायल के परिजन एवं पुलिस को सूचना दी‌। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया और विपिन को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Related posts

फर्जी डॉक्टर बनकर अवैध रूप से गर्भपात करने व बिना वैध डिग्री के क्लीनिक चलाने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

उम्र 23 वर्ष, संगीन मुकदमें 17 ,अपराध शाखा, पालम विहार, गुरुग्राम के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली, पकड़ा गया कुख्यात अपराधी।

Ajit Sinha

केंद्र सरकार के पास दिल्ली में सिर्फ़ एक काम है – दिल्ली के लॉ एंड ऑर्डर को संभालना , लेकिन वो इसमें पूरी तरह से फेल है-आतिशी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!