Athrav – Online News Portal
Uncategorized

ओवरटेक करने को लेकर हुए रोड़ रेज के बाद, कार सवार दो युवक ने रोडवेज बस के चालक डंडों से पीटा, वीडियो वायरल, दो अरेस्ट।

अरविन्द रिपोर्टकी रिपोर्ट
यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से मथुरा जाते समय फॉर्मूला वन के पास रोडवेज बस के चालक के साथ ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद के बाद, कार सवार दो युवकों द्वारा जमकर लाठी डंडे से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है।

जिसके बाद हड़कंप मच गया और हरकत में आई दनकौर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले ड्राइवर और गाड़ी में सवार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है. घटना में प्रयुक्त टैक्सी को जब्त कर लिया है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में फार्मूला वन के पास उत्तर प्रदेश परिवहन की एक बस के कंडक्टर व ड्राइवर को ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद के बाद कार सवार दो युवक डंडों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं.

उसी दौरान पीछे से गुजर रहे एक कार सवार ने उनकी वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया. जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ग्रेटर नोएडा के एसीपी-3 बृजनंदन सिंह ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर फार्मूला वन के पास नोएडा से मथुरा जाते समय रोडवेज बस के चालक लोकेश के साथ गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर टैक्सी ड्राइवर कासिम और रानू मारपीट की थी. पुलिस कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त टैक्सी को कब्जे में लेकर मारपीट करने वाले ड्राइवर कासिम और रानू गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है.

Related posts

महेंद्रगढ़ : नहर टूटने से 50 एकड़ बिजाई की हुई सरसों की फसल हुई खराब, मुआवजे की मांग

Ajit Sinha

Motorbikes speed

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ब्रह्मजीत का भतीजा सतीश के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा सारन थाने में दर्ज। यह केस क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 के हवाले।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x