Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

सभी 11 हजार हॉटस्पॉट लग जाने के बाद एक समय में 22 लाख लोग एक साथ फ्री वाईफाई का इस्तेमाल कर सकेंगे: सीएम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में मुफ्त वाईफाई का सपना भी साकार कर दिया। दिल्ली सरकार दिल्ली में मुफ्त वाईफाई सुविधा देने के लिए 11 हजार हॉटस्पॉट लगाने जा रही है। पहले सौ हॉटस्पॉट का उद्घाटन16 दिसंबर को कर दिया जाएगा। फिर प्रति सप्ताह 500 हॉटस्पॉट लगेंगे। पूरी दिल्ली में अगले 6 माह में सभी 11 हजार हॉटस्पॉट लग जाएंगे। इसके बाद प्रति 500 मीटर दूरी पर लोग फ्री वाईफाई की सुविधा ले सकेंगे। सभी 11 हजार हॉटस्पॉट लग जाने के बाद एक समय में 22 लाख लोग एक साथ फ्री वाईफाई का इस्तेमाल कर सकेंगे। एक उपभोक्ता को प्रतिमाह 15 जीबी डाटा मुफ्त मिलेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दिल्ली को दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली, 20 हजार लीटर मुफ्त पानी, महिलाओं को बस में मुफ्त सफर का तोहफा दे चुकें हैं। अब मुफ्त वाईफाई का सबसे ज्यादा लाभ छात्रों, शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को होगा। साथ ही इंटरनेट पर निर्भर हर आम जन की प्रतिमाह बचत हो सकेगी। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेनिफेस्टो में दिल्ली के लोगों को मुफ्त वाईफाई की सुविधा देने का हमारा आखरी वादा भी पूरा कर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को फ्री वाईफाई देना हमारे मेन्युफेस्टो का एक अहम वादा था। आज डिजिटल युग में एक तरह से न्यूनतम कनेक्टिविटी और न्यूनतम डेटा यूजेज किसी भी इंसान की बेसिक जरूरतों में शामिल हो चुका है। जैसे हमने बेसिक लाइफ लाइन सर्विसेज के नजरिये से 200 यूनिट बिजली मुफ्त की है। 20 हज़ार लीटर पानी मुफ्त किया है। उसी को ध्यान में रखते हुए एक बेसिक इंटरनेट यूजेज भी हम मुफ्त करने जा रहे हैं। इस वादे को लागू करने के बाद हमारा मेन्युफेस्टो का आखरी वादा भी पूरा होने जा रहा है। यह पहली सरकार होगी, जिसने अपने सारे वादे पांच साल के अंदर पूरे कर दिए। मुख्यमंत्री ने कहा हमें लगता है वाई फाई मुफ्त करने से विद्यार्थियों को बहुत मदद मिलेगी। हेल्थ व शिक्षा के क्षेत्र में खूब मदद मिलेगी। आज इंटरनेट का ऐसा जमाना है कि इन्फॉर्मेशन इतनी उपलब्ध है कि हर क्षेत्र में इससे फायदा होगा। दिल्ली में  11  हज़ार हॉटस्पॉट लगाए जा रहे हैं। दिल्ली के बस स्टैंड में चार हॉट स्पॉट्स लगाए जाएंगे। मार्केट्स व आरडब्ल्यूए में सात हजार हॉट स्पॉट्स लगाए जाएंगे। यह जो सात हजार हॉट स्पॉट्स हैं, इनमें से प्रत्येक विधानसभा  में 100-100 हॉट स्पॉट्स लगाए जाएंगे।

सीएम ने कहा हॉट स्पॉट्स के काम का आर्डर हो चुका है और हॉट स्पॉट्स लगाने का काम शुरू हो गया है। पहले100 हॉट स्पॉट्स का उद्घाटन 16 दिसम्बर को कर दिया जाएगा। हॉट स्पॉट लगाने पर करीब 100 करोड़ रुपये से थोड़ा कम खर्च किया जा रहा है। हॉट स्पॉट्स का मॉडल रेंट आधारित है। सरकार कंपनी को प्रति हॉट स्पॉट के हिसाब से प्रति माह शुल्क (चार्ज) देगी। सीएम ने कहा 16 दिसम्बर तक 100 हाँट स्पाँट्स लग जाएंगे और इसके बाद हर सप्ताह 500-500 हॉट स्पॉट्स लगते जाएंगे। 23 दिसम्बर तक 600, 30 दिसम्बर तक 1100 हो जाएंगे। इस तरह करीब छह महीने के अंदर 11 हज़ार हॉट स्पॉट्स पूरी दिल्ली में लग जाएंगे। इन हॉट स्पॉट्स को लगने के बाद दिल्ली में 500 मीटर पर लोगों को एक वाई फाई मिल जाएगा। अभी शुरू में इतने ही डेंसिटी होगी कि आधे किलोमीटर के अंदर आपको वाई फाई का कनेक्शन मिल जाएगा। प्रत्येक हॉट स्पॉट की 100 मीटर रेडियस की रेंज होगी। हर व्यक्ति को 15 जीबी डेटा हर महीने मुफ्त में दिया जाएगा और प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा मुफ्त में दिया जाएगा। औसतन 100 एमबीपीएस की स्पीड होगी। कुछ जगह 200 एमबीपीएस की भी स्पीड मिलेगी। सीएम ने कहा यह कंपनी दावा कर रही है, लेकिन मैं 200 से कम लेकर चल रहा हूँ। वास्तव में जो प्लान किया गया, उसमे कई सारे जो हाई डेंसिटी वाले क्षेत्र थे,वहां पर 200 एमबीपीएस है और जहां काफी ज्यादा लोड है, वहां पर 100 एमबीपीएस है। इंटरनेट की स्पीड अधिकतम 200एमबीपीएस और न्यूनतम 100 होगी।


सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा एक हॉट स्पॉट पर 150 से 200 लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर हम औसतन 200 यूजर माने और 11 हज़ार हॉट स्पॉट्स माने तो 22 लाख यूजर एक साथ इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। हॉट स्पॉट्स को आसानी से इस्तेमाल करने के लिए एक एप बनाया गया है। इस एप को जारी कर दिया जाएगा। उस एप के जरिये उपभोक्ता (यूजर) को अपनी केवाईसी की डिटेल भरनी होगी। केवाईसी भरने के बाद यूजर के फोन में ओटीपी आएगा।  वह ओटीपी डालने के बाद इंटरनेट का कनेक्शन चालू हो जाएगा। और आप एक सप्ताह तक आप अपने हॉट स्पॉट्स के जोन से निकल कर दूसरे के जोन में जाते हैं, तो इंटरनेट डिस्कनेक्ट नहीं होगा, बल्कि ऑटोमैटिकली वह दूसरे हॉट स्पॉट्स में जाकर कनेक्ट हो जाएगा। सीएम ने कहा यह पहला फेज है। पहले फेज में 11 हज़ार हॉट स्पॉट्स लगाए जा रहे हैं। इसकी सफलता और इसके अनुभव के आधार पर दिल्ली के जो क्षेत्र बच जाएंगे, उन क्षेत्रों को दूसरे फेज में इस योजना को लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्ली में लगे सीसीटीवी को फ्री वाईफाई सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इससे दिल्ली को और सुरक्षित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमने 2015 में सरकार में आते ही हॉट स्पॉट्स पर काम शुरू किया था और पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू किया था। रेस्टो कम्पनी को वाई फाई का कांट्रेक्ट दिया गया है। दिल्ली में लगे सीसीटीवी कैमरों व वाई फाई का मेंटिनेंस दिल्ली सरकार करेगी। वाई फाई लगाने को लेकर कई मॉडल देखे गए थे। किसी ने 20 हज़ार करोड़ खर्च बताया था, तो किसी ने 10 हज़ार करोड़ खर्च बताया था। लेकिन आज जब हम इसे लागू करने जा रहे हैं तो इस पर 100 करोड़ रुपये से भी कम खर्च कर रहे। कीमत काफी कम है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद पुष्प प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे रचनात्मकता, स्थिरता और सामुदायिक भावना का उत्सव बताया

Ajit Sinha

प्रदर्शनकारी सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय साजिश का मोहरा बने हुए हैं, कांग्रेस पार्टी यह याद रखे देश मजबूत रहेगा तभी आपका वजूद रहेगा-बीजेपी

Ajit Sinha

मधुसूदन मिस्त्री, अध्यक्ष, केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण, एआईसीसी ने आज मीडिया को संबोधित करते हुए क्या कहा-वीडियो सुने

Ajit Sinha
error: Content is protected !!