Athrav – Online News Portal
नोएडा

सारा पैसा देने के बाद न घर मिल रहा, जिनको मिला है उनकी रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है, कार और बाइक रैली निकाल प्रदर्शन किया।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: प्रदेश के हाईटेक शहर में अपने सपनों का आशियाना बनाने के लिए लोग पाई-पाई जोड़ कर बिल्डर सौंप रहे है, लेकिन 13 साल बाद भी लोगों को घर नहीं मिल रहा है, सात साल बाद भी रजिस्ट्री नहीं हो रही है। सपनों का आशियाना एक सपना बन कर रह गया है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फ्लैट खरीददार की संस्था नेफोवा के नेतृत्व में रविवार को कार और बाइक रैली निकाली गई।  फ्लैट खरीदारों ने उत्तर प्रदेश सरकार, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण, पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। 

‘योगी-मोदी घर दिलाओ’, ‘सारे बिल्डर चोर है, के नारे लगाते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कार और बाइक रैली निकाली गई।  इस रैली मे करीब 300 वाहन शामिल हुए और 500 से ज्यादा फ्लैट खरीदारों ने हिस्सा लिया है।  फ्लैट खरीदार और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई,लेकिन खरीदारों ने प्रदर्शन रोकने से साफ मना कर दिया। रैली ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ज्यादातर सोसायटियों के पास से गुजरी,जहां सोसायटी के लोग भी रैली में शामिल होते चले गए। दो महीने लगातार एक मूर्ति चौक पर हर रविवार धरना-प्रदर्शन के बाद कार-बाइक रैली निकाली गई। नेफ़ावा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि किसी भी हालत में आंदोलन रुकने वाला  नहीं है। तब तक आंदोलन जारी रखेंगे जब तक लोगों को घर नहीं मिलते और रजिस्ट्री नहीं शुरू होती। मिहिर गौतम का कहना है कि सरकार को परेशानी पता है। बिल्डर से अथॉरिटी को पैसे लेने हैं, लेकिन सज़ा घर खरीदारों को दी जा रही है, जबकि घर खरीदारों ने सारा पैसा दे दिया है।13 साल बाद भी लोगों को घर नहीं मिल रहा है, सात साल बाद भी रजिस्ट्री नहीं हो रही है। 

Related posts

फैक्ट्रियों में चोरी और लूट करने वाले बदमाशों के गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, सरगना फरार

Ajit Sinha

राखी से पहले उजड़ा बहनों का संसार, नोएडा में बर्थडे के बहाने 13 वर्षीय आयुष की बेरहमी से हत्या,फूटा परिवार का गुस्सा

Ajit Sinha

जिला उपभोक्ता फोरम ने सुनाई ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ को एक महीने के जेल की सजा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x