Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दोस्ती करने के बाद महिला से किया दुष्कर्म, गेस्ट हाउस में शादी का झांसा देकर बुलाया था, नंबरों को किया ब्लॉक

नई दिल्ली: मैटिमोनियल साइट्स पर दोस्ती के बाद एक युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। आरोपित ने महिला से शादी का वादा कर वारदात को अंजाम दिया और फिर उसे सोशल मीडिया और अपने नंबर से ब्लॉक कर दिया। इसके बाद महिला ने आरोपित के खिलाफ डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित शाह कंवर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 28 वर्षीय पीड़िता डिफेंस कॉलोनी में रहती है और उसके पहले पति से उसका तलाक का केस चल रहा है। इसके चलते उसका परिवार दूसरी शादी के लिए लड़के की तलाश कर रहा है। महिला के मुताबिक, तलाक होने की पूरी उम्मीद थी, इसलिए लड़के की तलाश कर दी थी। पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने शादी के लिए एक मैटिमोनियल साइट पर अपना अकाउंट बनाया था। इस अकाउंट के जरिये उसकी मुलाकात आरोपित शाह कंवर अली से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोनों फोन पर बात करने लगे। 2 जनवरी को आरोपित ने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया।
इसके बाद आरोपित उसे एक गेस्ट हाउस में लेकर गया और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। संबंध बनाने के बाद दोनों अपने अपने घर चले गए। महिला के मुताबिक, शारीरिक संबंध बनाने से पहले आरोपित ने शादी का वादा किया था। इसके बाद अगले ही दिन से आरोपित ने पीड़ित महिला के फोन उठाने बंद कर दिए। इसके अलावा आरोपी ने मैटिमोनियल साइट्स और अन्य सोशल मीडिया पर बने अपने अकाउंट से पीड़िता को ब्लॉक कर दिया। पीड़िता ने आरोपी से मिलने का कई बार प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला, जिससे परेशान होकर महिला ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

हरियाणा पुलिस की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि:यौन अपराधों की जांच में ऑल इंडिया रैंकिंग में हासिल किया दूसरा स्थान

Ajit Sinha

राहुल बोले- पीएम मोदी और भाजपा ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए देश में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार किया

Ajit Sinha

पहचान पत्र मांगने पर पीजी संचालक की गोली मार हत्या करने के सनसनीखेज मामले में दो आरोपितों को अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!