Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

वित्तीय वर्ष समाप्ति से पूर्व राजस्व वसूली तेज करें – विक्रम सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन में अब केवल कुछ दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में डीएचबीवीएन द्वारा राजस्व वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन विंग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि बकाया राशि की अधिकतम वसूली सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्धारित लक्ष्यों को समय रहते हासिल किया जा सके।

प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सभी फील्ड अधिकारी अपनी-अपनी टीमों के साथ सक्रिय रूप से अभियान चलाएं तथा बड़े बकायेदारों पर विशेष ध्यान केंद्रित करें। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल भुगतान के लिए जागरूक एवं प्रेरित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

प्रबंध निदेशक ने यह भी स्पष्ट किया कि वसूली कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रतिदिन प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए अधिकतम राजस्व वसूली सुनिश्चित करेंगे। निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी क्षमता के साथ कार्य करना होगा।

Related posts

गुरूग्राम में कचरा प्रबंधन को लेकर विश्व बैंक की टीम के साथ हुई चर्चा।

Ajit Sinha

1 लाख 25 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए एचएसआईआईडीसी में तैनात जेई सत्य नारायण और आर्किटेक्ट दीपक पकड़े गए।

Ajit Sinha

लोन देने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाली 2 महिला सहित 3 साइबर ठगों को ‘प्रतिबिंब एप्लिकेशन’ की मदद से दबोचे गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x