Athrav – Online News Portal
नोएडा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मॉल में हुआ हादसा, लोहे की ग्रिल मिरने से दो की मौत

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित ब्लू सफायर मॉल में उसे समय एक बड़ा हादसा हो गया,  जब लिफ्ट की सेफ्टी के लिए लगाई गई लोहे की ग्रिल टूट कर गिर पड़ी.  जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, ये दोनों मॉल में घूमने के लिए आए  थे।  घटना के समय मॉल में निर्माण का काम चल रहा था।  पुलिस को सूचना,यर्थात अस्पताल से भेजे गए मेमो से मिली,  तत्काल मौके पर थाना बिसरख की पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने मृतकों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और हादसे की जांच शुरू कर दी है।   

ब्लू सफायर मॉल लोहे की ग्रिल गिरने से हुई दो लोगों हुई मौत दृश्य दिल दहलाने और विचलित करने वाले है. मृतकों पहचान विजय नगर गाजियाबाद निवासी हरेंद्र और शकील है के रूप में हुई है. दोनों मॉल में घूमने के लिए आते थे और जब एस्केलेटर की तरफ जा रहे थे जो फेंसिंग के लिए लगाई गई ग्रिल, अचानक इनके ऊपर गिर गई. दोनो को घायल अवस्था मे यर्थात अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को  मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और हादसे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस उनके परिजनों से संपर्क कर रही है और उन के शिकायत के आधार मुकदमा लिखकर जांच और वैधानिक कार्रवाई करने की बात कह रही है।  

Related posts

महिला पुलिसकर्मी के प्यार में दिवाने ने पत्नी व 2 बच्चों का किया कत्ल,खुद की भी मौत का स्वांग रचा, 3 साल बाद खुला राज।

Ajit Sinha

हाईअलर्ट के बावजूद दिल्ली की महिला की हत्या कर शव को ग्रेटर नोएडा में फेंका, दो राज्यों की पुलिस को नहीं लगी भनक

Ajit Sinha

गौकशी के फिराक में घूम रहे गैंगस्टर एक्ट में वांटेड 15-15 हजार इनामी चार बदमाश पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x