Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

1.28 लाख रुपये की रिश्वत लेते दो इंजीनियर और एक हरियाणा पुलिस के एएसआई को एसीबी ने रंगे हाथ किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़:एंटी करप्शन ब्यूरो, हरियाणा की टीम ने जिला पानीपत और गुरुग्राम से 2 इंजीनियर व एक पुलिस अधिकारी सहित 3 भ्रष्टाचारियों को 1 लाख 28 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रिश्वत लेते काबू किए गए इन अधिकारियों में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उप मंडल अभियंता व कनिष्ठ अभियंता तथा हरियाणा पुलिस का एक एएसआई शामिल है।
             
एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि पहले मामले में ब्यूरो ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, समालखा में कार्यरत उप मंडल अभियंता सूबे सिंह व जेई श्यामलाल को 1 लाख 20 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विभाग के उक्त दोनों इंजीनियरों ने एक ठेकेदार के बिल पास कराने की एवज  में रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ठेकेदार ने ब्यूरो में शिकायत देते हुए बताया कि पानीपत के ग्राम बेहरामपुर, पासीना खुर्द, शिमला गुजरां, मटरोली व हलदाना के टेंडर वर्कस के लंबित बिलों की राशि जारी करने की एवज में एसडीओ और जेई रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

शिकायत के आधार पर ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 1,20,000 रुपये लेते काबू कर लिया।एक अन्य मामले में, हरियाणा पुलिस के सहायक सब-इंस्पेक्टर द्वारा शिकायतकर्ता के विरूद्ध केस दर्ज न करने की एवज में 8,000 रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने के बाद, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुग्राम के सेक्टर-9 पुलिस थाना में तैनात आरोपी एएसआई टीकम कुमार को घूस लेते रंगे हाथ काबू किया। तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

हरियाणा: मेगा वैक्सीनेशन-डे अभियान के तहत आज राज्य में 3700 स्थानों पर 627136 लोगों को वैक्सीन लगी- अनिल विज

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ईद के अवसर पर हम सबको देश को खूबसूरत बनाने का संकल्प लेना चाहिए – अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: परचून की दुकान पर दूध की थैली नहीं मिला तो शख्स ने दुकानदार को गोली मार दी, केस दर्ज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x