Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

एसीबी ने 6 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते बल्लभगढ़ हल्का पटवारी के निजी सहायक नवीन कुमार को रंगे हाथों किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:एंटी करप्शन ब्यूरो फरीदाबाद की टीम ने एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टीम द्वारा आज बल्लभगढ़ हल्का पटवारी सहदेव के निजी सहायक नवीन कुमार को शिकायतकर्ता के मकान का इंतकाल दर्ज करने की एवज में ₹6000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि बल्लभगढ़ हल्का पटवारी सहदेव तथा निजी सहायक नवीन कुमार द्वारा मकान का इंतकाल दर्ज करने की एवज में ₹8000 की रिश्वत की मांग की गई है।

इसके बाद टीम ने मामले की पुष्टि करते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई और हल्का पटवारी सहदेव के निजी सहायक नवीन कुमार को ₹6000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की। इस मामले में आरोपी नवीन कुमार ने 20 नवंबर को ₹2000 की रिश्वत पहले ली थी। इसके बाद आरोपी ने ₹6000 की राशि की और डिमांड की थी जिसे लेते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ा गया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष रूप से की गई।इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ फरीदाबाद के एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच की जा रही है।

Related posts

दुर्भाग्यपूर्ण बयान के लिए अरविंद केजरीवाल हरियाणा और दिल्ली के लोगों से मांगे माफी – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

ओमैक्स फॉरेस्ट स्पा सूरजकुण्ड रोड, फरीदाबाद में 15 कुण्डीये यज्ञ महोत्सव।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बन व गिरफ्तारी का डर दिखा कर लाखों रुपए ठगने, खाताधारक पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x