Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

एसीबी ने एएसआई व हेड कांस्टेबल 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम ने पुलिस पोस्ट सेक्टर-15, पंचकूला में तैनात एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) और एक हेड कांस्टेबल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बाइक चोरी के एक मामले में रिश्वत ली जा रही थी।इस मामले में अंबाला में तैनात एक एएसआई रविंदर कुमार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
               
एसीबी के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एएसआई नीरज कुमार और हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह के रूप में हुई है। दोनों की पोस्टिंग सेक्टर-15 पुलिस चौकी में थी। दोनों को एक करनाल निवासी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार एएसआई व हेड कांस्टेबल शिकायतकर्ता को पंचकूला के सेक्टर-14 में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में झूठा फंसाने व गिरफ्तारी का भय दिखाकर उससे रिश्वत की मांग कर रहे थे।प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने तथ्यों की जांच के बाद रेड करने के लिए टीम का गठन किया और आरोपी एएसआई नीरज कुमार और हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। एसीबी जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर इस मामले में उसकी भूमिका की जांच करेगी।इस संबंध में एसीबी थाना पंचकूला में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

तीन मोटरसाइकलों पर सवार छह लड़कों ने तीन दोस्तों को घोंटा चाकू, 1 शख्स की मौत, दो हुए घायल, मुख्य आरोपी पकड़ा गया।

Ajit Sinha

सोशल मीडिया पर लड़की बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर, 4 लाख 50 हजार रुपए ठग लिए, पुलिस ने दो ठगों को अरेस्ट कर जेल भेजा

Ajit Sinha

जब चल रही प्रेम प्रसंग का राज खुला तो पति के साथ मिलकर प्रेमी की गला दबा कर हत्या कर दी -पकड़े गए-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x