Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

10000 रुपए का इनामी फरार हत्या आरोपित पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
रूममेट की गला दबाकर हत्या करके सुनसान जगह पर फेंकने के मामले में 10000 रुपए के इनामी फरार आरोपित को अपराध शाखा , सेक्टर-40 , गुरुग्राम की टीम ने आज बुधवार को गिरफ्तार किया  है, जिस का नाम रोहित है। जबकि मरने वाले शख्स का नाम प्रणव कुमार उम्र-21 वर्ष निवासी भहरी बाधनाह जिला मधुबनी (बिहार) है। इस मामले में थाना बादशाहपुर , गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज है। इसमें  4 आरोपित पहले ही पकड़े जा चुके है।    

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 16/17.02.2025 की रात को पुलिस चौकी एसपीआर , गुरुग्राम में एक सूचना गांव बेगमपुर खटोला जाने वाले रोड पर कंपनी के पीछे सुनसान जगह पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा एफ एसएल, फिंगरप्रिंट व डॉग स्क्वाड टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया तथा शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। सीसीटीवी फुटेज सहित विभिन्न जानकारी एकत्रित करके पुलिस टीम द्वारा मृतक की पहचान के लिए किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप मृतक की पहचान प्रणव कुमार उम्र-21 वर्ष निवासी भहरी बाधनाह जिला मधुबनी (बिहार) के रूप में हुई। उनका कहना है कि दिनांक 19.02.2025 को मृतक के पिता ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि उसका बेटा प्रणव कुमार गुरुग्राम में एक कंपनी में नौकरी करता था। उसका लड़का अपने दो अन्य साथियों के साथ किराए पर रहता था। दिनांक 15.02.2025 को उसके लड़के ने फोन पर उसको बताया था कि उसके रूममेट खर्चे के पैसे के बंटवारे को लेकर उससे झगड़ा कर रहे हैं। इसके बाद दिनांक 17.02.2025 को पुलिस ने इसकी सूचना दी की उसके लड़के का शव सुनसान जगह पर मिला है। उसके लड़के की उसके रूममेट व मकान मालिक ने षड्यंत्र के तहत हत्या की है। प्राप्त शिकायत पर थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया। उनका कहना है कि अपराध शाखा सेक्टर-40, गुरुग्राम व पुलिस चौकी एसपीआर, गुरुग्राम की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए उपरोक्त मुकदमा में 04 आरोपियों को दिनांक 22.02.2025 को बहरामपुर रोड से काबू करके गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रोहित निवासी गांव खांडसा, गुरुग्राम, सतीश निवासी गांव रहई जिला संभल (उत्तर-प्रदेश), विजय कुमार निवासी गांव सहसपुर जिला प्रतापगढ़ (उत्तर-प्रदेश) व बृजेश कुमार निवासी गांव कटसारी जिला सुल्तानपुर (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि प्रणव कुमार (मृतक) उपरोक्त आरोपी रोहित के मकान में किराए पर रहता था। दिनांक 16/17.02.2025 की रात को रोहित ने देखा कि प्रणव कमरे में सो रहा था तथा बाहर से ताला लगा हुआ था उसको लगा कि प्रणव शराब के नशे में सो रहा है। इसके बाद उसने ताला तोड़कर अंदर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ा था। उसने मृतक प्रणव कुमार की ID नहीं ले रखी थी, इस बात को लेकर उसके मन में भय था कि पुलिस उससे पूछताछ करेगी। इस कारण उसने किराए पर रह रहे उपरोक्त तीनों आरोपियों के साथ मिलकर अपनी गाड़ी में प्रणव के शव को डालकर सुनसान जगह पर फेंक दिया। 

Related posts

गुरुग्राम में हुई भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक, संगठन विस्तार और संगठनात्मक नियुक्तियों पर मंथन।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने डीडीए के दो पूर्व कर्मचारियों को फर्जी आवंटन पत्र जारी कर 1.90 करोड़ ऐंठने के जुर्म में अरेस्ट   

Ajit Sinha

दोहरे हत्याकांड: उधार के पैसे मांगने पर जीजा -साले की सनसनीखेज हत्या करने के एक मामले में 4 आरोपित दबोचे गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x