Athrav – Online News Portal
नोएडा

दर्दनाक हादसा, गैस लीकेज ठीक करते समय लगी भीषण आग, मासूम बच्चे समेत परिवार के 3 लोग और मैकेनिक झुलसे।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नव वर्ष के पहले ही दिन थाना दादरी के एस्कॉर्ट कॉलोनी से एक हृदय विदारक घटना सामने आई। जहां पर गैस सिलेंडर चेक करने के दौरान लगी आग में एक ही परिवार के 3 सदस्यों सहित मैकेनिक झुलसे। पुलिस द्वारा सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उपचार जारी है।आग में झुलसने से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती गंगाशरण, मुनेश, वरुण और मैकेनिक की हालत गंभीर बनी हुई, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के ग्राम सलामतपुर के मूल निवासी गंगाशरण यहाँ अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। घर में रखे गैस सिलेंडर में हो रहे रिसाव को ठीक करने के लिए उन्होंने एक मैकेनिक को बुलाया था। मैकेनिक रिसाव रोकने के लिए मरम्मत का काम कर रहा था इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी, जिसने विकराल रूप ले लिया। जिसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों सहित मैकेनिक झुलस गए.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। मौके पर स्थिति अब नियंत्रण में है और आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है तथा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

सड़क पर चलती हुई मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार में लगी अचानक आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान।

Ajit Sinha

मोमबत्ती लेकर सड़क पर उमडा लोगों का हुजूम एक स्वर में मांग कर रहा था कि मासूम दक्ष लोहिया के हत्यारो को फांसी हो  

Ajit Sinha

एक नाले में मिला 22 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x