Athrav – Online News Portal
नोएडा

सेक्टर-25A में चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर-25A में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। घटना सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के पास यू-टर्न पर हुई। गनीमत यह रही कि कार सवार समय रहते बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।नोएडा के व्यस्त सेक्टर-25A इलाके में शुक्रवार को एक कार में अचानक धुआं उठने लगा। इससे पहले कि सवार कुछ समझ पाते, कार आग की लपटों से घिर गई। कार में सवार राहुल शर्मा और ज्ञानचंद मेरठ के हस्तिनापुर गांव के रहने वाले हैं, जो कार में धुआं निकलते ही सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाहर उतर गए।जिससे उनकी जान बच गई.

कार मे आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। जलती कार के कारण बाधित हुए ट्रैफिक को हटाकर यातायात को फिर से सुचारू रूप से संचालित कर दिया गया है।

Related posts

पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लागने से 15 हज़ार का इनामी और भूमाफ़िया गिरफ्तार-देखें वीडियो

Ajit Sinha

गौर सिटी सेंटर में चल रहे ‘गेमिंग स्कैम’ का भंडाफोड़; ‘Maze se jeeto’ ऐप से ठगी करने वाले 5 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

Ajit Sinha

इलेक्ट्रॉनिक के शोरूम में लगी भीषण आग,यह घटना ग्रेटर नोएडा दादरी कोतवाली क्षेत्र की है -वीडियो देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x