Athrav – Online News Portal
नोएडा

यमुना एक्सप्रेसवे पर 3 कारों की टक्कर से लगी, भीषण आग, ने जलती कारों से बचाई गई 11 जिंदगियां-वीडियो देखें।

https://youtube.com/shorts/O6H-p4Vp3q

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
यमुना एक्सप्रेस वे पर रात के अंधेरे में मची चीख-पुकार! धू-धू कर जलती गाड़ियां और बीच सड़क पर मौत का मंजर। लेकिन तभी देवदूत बनकर पहुँची फायर ब्रिगेड रबूपुरा पुलिस 11 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इनमें से दो घायलों को इलाज के लिए कैलाश अस्पताल भेजा गया है।ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 20 के पास तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते कारों में भीषण आग लग गई। अंदर सवार मुसाफिरों की जान खतरे में थी, लेकिन सूचना मिलते ही रबूपुरा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाल लिया।

मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर जलती कारों से लोगों को बाहर निकाला और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ओवरटेकिंग के दौरान अचानक ब्रेक लगने से यह हादसा हुआ। पुलिस और QRT की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुल 11 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इनमें से दो घायलों को इलाज के लिए कैलाश अस्पताल भेजा गया है। रबूपुरा पुलिस और फायर ब्रिगेड के तत्परता के की गई कार्रवाई बच गई 11 जिंदगियां.

Related posts

एनटीपीसी गेट के चेकिंग पॉइंट पर ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ के सिपाही ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

Ajit Sinha

पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हज़ार का इनामी गैंगस्टर घायल-पकड़ा गया।

Ajit Sinha

शहीद हुए फायर कर्मियों को पुष्प अर्पित कर शुरू हुआ अग्नि सुरक्षा सप्ताह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x