Athrav – Online News Portal
नोएडा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की फ्यूजन होम्स सोसाइटी में पटाखो से लगी बेसमेंट स्थित पार्किंग में भीषण आग, कई वाहन जलकर राख.


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित फ्यूजन होम्स सोसाइटी के बेसमेंट में आज देर रात भीषण आग लगने से वहां खड़ी कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। इस घटना में तीन मोटरसाइकिलें पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जबकि तीन कारों के टायर भी आग में जल गए। आग पर काबू पा लिया गया है, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.सोसाइटी के बेसमेंट स्थित पार्किंग में लगी आग और उसे बुझाने की कोशिश करते लोग, लेकिन जैसे ही आग लगने की जानकारी लोगों को मिली सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया,जिससे एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना ट्विटर के माध्यम से मिली थी, जिसके बाद फायर यूनिट तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। आग लगने की के कारणों की जानकारी देते सीएफओ ने बताया,प्रारंभिक पूछताछ में घटनास्थल पर मौजूद गार्ड ने बताया कि सोसायटी के कुछ बच्चे पटाखे और रॉकेट जला रहे थे, जो शाफ्ट में गिर गया । जिससे आग भड़क उठी। आग में तीन मोटरसाइकिलें पूरी तरह से जल गई, जबकि तीन कारों के टायरों को भी नुकसान पहुंचा।

Related posts

सहकर्मी से बलात्कार करने व सेक्युरिटी इंचार्ज को टक्कर मार कर भागने वाला एचआर मैनेजर अरेस्ट -लाइव वीडियो देखे।

Ajit Sinha

बेलमोंट होटल में छ्त पर रखे जनरेटर में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की गाडियो ने आग पर काबू पाया

Ajit Sinha

एनसीआर के पीजी और कॉलेज के पास गांजे की सप्लाई करने वाले दो बीटेक पास छात्रों समेत तीन तस्कर अरेस्ट- वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x