Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद के चार्मवुड के एक सोसायटी के 5वीं मंजिल के एक फ्लैट में लगी भीषण आग, पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग को फैलने से रोका।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सोमवार की देर रात लगभग 10 बजे चार्मवुड विलेज, सूरजकुंड के एक belvedere टॉवर सोसायटी की पांचवीं मंजिल के सी -2 फ्लैट नंबर -508 में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही थाना सूरजकुंड, फरीदाबाद के एसएचओ प्रहलाद सिंह ने सबसे पहले फायर बिग्रेड को सूचना देते हुए अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए और लगी भीड़ को घटनास्थल के पास से दूर किया, तब तक एक-एक करके मौके पर फायर बिग्रेड की लगभग 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। और आग बुझाने का काम दमकल कर्मियों ने शुरू कर दिया। भारी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लगी भीषण आग में जनहानि की सूचना नहीं है, पर फ्लैट के अंदर रखे गए सारा सामान जल कर खाक हो गया। आग लगने की वजह शार्ट -सर्किट बताया गया है। पुलिस की तत्परता और दमकल कर्मियों की कड़ी मेहनत की वजह से लगी भीषण आग दूसरे फ्लैट्स तक पहुँच नहीं पाई। अन्यथा स्थिति और खतरनाक हो सकती थी।

Related posts

मिशन साहसी कार्यक्रम में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षार्थ गुर अभाविप फरीदाबाद।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग; किसान चिंता ना करें, पीड़ित किसानों को मिलेगा मुआवजा,561 करोड़ रुपए जारी- डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: राष्ट्रीय महिला दिवस – महिलाओं की हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका-प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x