अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
आज दोपहर ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया के साइट 4 प्लॉट नंबर D-79 में स्थित कलरटेक पॉलीमर्स कंपनी में आज दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस फैक्ट्री में पेंट, थिनर और रेजिन का बड़े पैमाने पर निर्माण होता है, जिसके चलते आग ने चंद मिनटों में ही पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। पेंट और थिनर जैसे ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी के कारण कलर टेक पॉलीमर्स कंपनी में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे फैक्ट्री में रखे केमिकल ड्रम फटने लगे थे। फैक्ट्री से उठती ऊंची लपटों और काले धुएं के गुबार की वजह से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आसमान में दूर-दूर तक काले बादल छा गए हैं। सूचना मिलते ही बीटा-2 थाना की पुलिस फोर्स और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। आसपास की फैक्ट्रियों को एहतियात के तौर पर खाली करा लिया गया है।

सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां और कुछ निजी दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई। और घंटो की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आज फैक्ट्री बंद होने के कारण अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ है। प्रदीप कुमार ने पुष्टि की है कि आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। केमिकल और तैयार माल जलने से भारी आर्थिक नुकसान का अनुमान है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

