Athrav – Online News Portal
दिल्ली मुंबई

7 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, घरों में सो रहे 7 लोगों की मौत, 40 लोग झुलसे,6 कार और 30 बाइक जलकर हुई खाक


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: बीती रात मुंबई के गोरेगांव की एक सात मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जिस में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी हैं। और इस हादसे में लगभग 40 से अधिक लोग झुलस गए, सभी झुलसे हुए लोगों को आसपास के अलग -अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं। इस हादसे में मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती हैं। फायर कर्मी अब भी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। जब ये हादसा हुआ उस वक़्त सभी लोग अपने अपने घरों में सो रहे थे। खबर के मुताबिक इमारत की पार्किंग में रात लगभग ढाई बजे भीषण आग लगी थी, जिसमें लगभग आधा दर्जन कार और 30 से कहीं ज्यादा मोटर साइकिल जल कर खाक हो गई। खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका हैं।      

Related posts

500 -500 के 2 लाख 98 हजार रुपए की नकली नोट के साथ एक शख्स पकड़ा गया।

Ajit Sinha

अपराध शाखा ने एक हथियार सप्लायर को पांच अत्याधुनिक पिस्तौल और 10 राउंड गोलियों के साथ किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

सुखी पड़ी यमुना, हरियाणा सरकार नहीं छोड़ रही दिल्ली के हिस्से का पानी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x