Athrav – Online News Portal
नोएडा हाइलाइट्स

बिजली के मीटर बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग,फंसे कई कर्मचारी, 25 फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी-वीडियो।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर-4 स्थित एक बिजली का मीटर बनाने वाली कंपनी में आज तड़के भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि पूरी इमारत धुएं के गुबार में तब्दील हो गई। हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर कई कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें से कई लोग आग की लपटों के बीच फंस गए कर घायल हो गए है जिन्हे एम्बुलेंस के माध्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दमकल की 25 से ज्यादा गाडिया आग को बुझाने में लगी है.आग लगने के बाद धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है, यह ‘बी-40 कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड’ नाम की कंपनी में लगी है. आज तड़के करीब साढ़े पांच बजे अचानक आग लग गई। यह तीन मंजिला इमारत है जहाँ बिजली के मीटर बनाने का काम किया जाता है।

जिस वक्त आग लगी, नाइट शिफ्ट के कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर मौजूद थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया,जिससे पूरी फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। अपनी जान बचाने की जद्दोजहद में करीब दो दर्जन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल की 25 यूनिट्स को काम पर लगाया गया है। दमकल कर्मी जान जोखिम में डालकर इमारत के अंदर फंसे लोगों को निकालने और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।फिलहाल प्राथमिकता आग को बुझाने और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की है। शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लगी, इसकी जांच पुलिस और फायर विभाग द्वारा की जाएगी।

Related posts

दुष्कर्म की कोशिश का आरोपित पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया, पैर में लगी गोली-वीडियो देखें

Ajit Sinha

दो सरहदों की सीमा को तोड कर पबजी गेम पार्टनर संग जिंदगी बिता रही सीमा बनी मां, पुत्री को दिया जन्म, सुझाव मांग कर रखा जाएगा नाम।

Ajit Sinha

पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गौकशी करने वाले बदमाश के पैर में गोली लगने घायल, एक फरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x