Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

‘खूनी इश्क’ का खौफनाक अंत, जिस चुन्नी से बंधा था प्यार का बंधन, उसी से घोंट दिया पति का गला।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की सनसनीखेज हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना के गांव देवला में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम ने आज मंगलवार को मृतक विजय की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम राखी और गुरदीप है। इनका आपस में पिछले चार सालों प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक विजय इनके बीच में बाधक बन रहा है। मृतक विजय का शव सोमवार ,23 फरवरी को देवला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। 
 
बुलंदशहर निवासी विजय का शव 23 फरवरी को देवला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि आरोपित राखी और गुरदीप का पिछले 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विजय इस रिश्ते में बाधक बन रहा था, जिसके चलते पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दुपट्टे (चुन्नी) से गला घोंटकर विजय को मौत के घाट उतार दिया।

थाना सूरजपुर पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और सर्विलांस की मदद से आज मोजर बीयर गोलचक्कर के पास से आरोपित राखी और गुरदीप को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया दुपट्टा भी बरामद हो गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर आरोपितों  को जेल भेज दिया है।  

Related posts

एसीबी,हिसार की टीम ने आज पवनव प्रवीन डाटा एण्ट्री ऑपरेटर, ट्रेजरी को रिश्वत के लेने के मामले में गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गौशाला के मैनेजर को अपने अधीन काम करने वाली महिला से रेप करने के आरोप में पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

सेमी कॉन इंडिया 2024 के आयोजन को लेकर नोएडा पुलिस हाई अलर्ट मोड-वीडियो देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x