Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

ढोल-नगाड़ों के साथ सम्मानित विदाई: पंचकूला पुलिस के 5 अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:पुलिस  सेवा में वर्षों तक समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियाँ निभाने वाले पंचकूला पुलिस के पांच अधिकारी-कर्मचारियों को आज सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में आयोजित एक विदाई समारोह में सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्ति दी गई। समारोह भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा, जहां पुलिस परिवार ने ढोल-नगाड़ों की धुन, पुष्पगुच्छ और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी।

समारोह में ऑनरेरी इंस्पेक्टर जसवीर सिंह, ऑनरेरी इंस्पेक्टर राज कुमार, एएसआई मुरारी लाल, ईएचसी मोहिन्द्र सिंह तथा बार्बर पवन कुमार को विभाग की ओर से सम्मानित करते हुए उनके लंबे सेवाकाल और उत्कृष्ट कार्यों को याद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के सेवाकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों, चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के अनुभवों और विभाग के प्रति उनके समर्पण को विस्तार से साझा किया। उन्होंने कहा कि इन कर्मियों ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी की जो मिसाल पेश की है, वह आने वाली पुलिस पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक रहेगी।

एसीपी सुरेन्द्र सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव है, जिसे इन कर्मियों ने पूरे समर्पण के साथ निभाया। पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज ने सभी को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और सम्मानजनक भविष्य की कामना की।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता तथा डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका अनुभव और कार्यशैली विभाग के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेगी।

इस अवसर पर एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह, वेलफेयर इंस्पेक्टर पृथ्वी सिंह, एएसआई रामेश्वर दास सहित सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिवारजन और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन एएसआई शिवानी ने प्रभावी और सुचारू रूप से किया। अंत में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ समारोह का समापन हुआ।

Related posts

चलती एसी स्लीपर प्राइवेट बस में हाथ-पैर बांध महिला के साथ बलात्कार, एक आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Ajit Sinha

हरियाणाः अवैध शराब की काली कमाई से बनाई बिल्डिंगों पर चला बुलडोजर।

Ajit Sinha

फर्जी सिम व फेसबुक आईडी का प्रयोग कर सस्ते दामों में बाइक बेचने का विज्ञापन डाल ठगी वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़-4 पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x