Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

रेलवे में नौकरी के नाम पर लाखों ठगने वाला गिरोह पर्दाफाश, पुलिस ने 3 ठगों को किया गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
सेंट्रल नोएडा ज़ोन  के थाना बिसरख पुलिस ने रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के 3 ठगों  को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से फर्जी दस्तावेज, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर व अन्य फर्जी दस्तावेज और दस्तावेज तैयार करने के उपकरण बरामद किया है।

पुलिस के गिरफ्त में खडे अश्वनी सारस्वत, पवन चौधरी को मुखबिर से मिली सूचना एक सूचना चिपियाना बुजुर्ग रेलवे फाटक से गिरफ्तार किया है. जबकि उनके साथी आकिल उर्फ अयान पुत्र जमशेद को शाहबेरी से गिरफ्तार किया गया। एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि ये गिरोह इतना शातिर था कि बेरोजगार युवाओं को झांसे में लेकर उनसे लाखों रुपये वसूलता था। आरोपियों ने एक पीड़ित से रेलवे में नौकरी के नाम पर 8 लाख रुपये ठग लिए और उसे बाकायदा रेलवे का फर्जी जॉइनिंग लेटर तक थमा दिया।जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाना बिसरख में दर्ज कराई. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, भारत सरकार के फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र, रेलवे की फर्जी रबर मोहरें, कंप्यूटर, प्रिंटर और एक स्कूटी बरामद की है।

Related posts

इंजन ऑयल के गोदाम में अचानक लगी भीषण आग, आधा दर्जन फायर बिग्रेड गाड़ियो ने आग पर पाया काबू।

Ajit Sinha

आम्रपाली सोसायटी के प्रांगण में एक स्विफ्ट कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलने से हुई मौत।

Ajit Sinha

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो कर खराब खड़े ट्रक से टकराया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x