Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

फर्जी डिग्री, मार्कशीट,सर्टिफिकेट तैयार करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित दो अरेस्ट


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की दक्षिणी रेंज क्राइम ब्रांच की टीम ने आज फर्जी डिग्री, मार्कशीट,सर्टिफिकेट तैयार करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया हैं। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपितों से फर्जी डिग्री, मार्कशीट,सर्टिफिकेट, प्रिंटर लैपटॉप और स्टाम्प बरामद किए हैं। इस गिरोह ने पूरे भारत के विभिन्न सरकारी , निजी विश्वविद्यालय और राज्य शिक्षा बोर्डों की 2000 से अधिक फर्जी डिग्री, प्रमाण पत्रों का फर्जी हस्तांतरण किए हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम डालचंद मेहरोलिया उर्फ़ अमर, उम्र 34 वर्ष, निवासी कमल विहार , दिल्ली और महावीर कुमार , उम्र 30 वर्ष , निवासी कौशिक एन्क्लेव , बुराड़ी , दिल्ली हैं। इस सन्दर्भ में एफआईआर नंबर – 246/2023, धारा 420/465/468/474/120 बी भारतीय दण्ड संहिता, थाना क्राइम ब्रांच , दिल्ली दर्ज की गई है, में उपरोक्त दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया हैं।
गिरोह ने कोविड-19 महामारी के दौरान इस अवैध व्यापार की शुरुआत की व तब से 2000 से अधिक जाली डिग्री/मार्क-शीट/प्रमाण पत्र खुले बाजार में ₹ 20,000 से ₹2.20 लाख शुल्क में बेचे हैं।

Related posts

फेसबुक दोस्त ने एक नाबालिग लड़की के साथ रेप कर किया प्रेग्नेंट,महिला पुलिस ने फेसबुक पर दोस्ती कर आरोपित को किया अरेस्ट

Ajit Sinha

हरियाणा के दसों सीटों के उम्मीदवारों के नाम को लेकर कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव कमिटी की चल रही बैठक, जल्द होगी घोषणा।

Ajit Sinha

सीएम अरविंद केजरीवाल ने रजत पदक विजेता रवि दहिया को ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए किया सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x