Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला फरीदाबाद के सौजन्य से आज मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला फरीदाबाद के सौजन्य से आज नगर निगम के यूनियन कार्यालय में मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन सामान्य अस्पताल (बी.के.) फरीदाबाद के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरजिंदर द्वारा किया गया। चिकित्सा शिविर में मेट्रो हॉस्पिटल की टीम जिसमें मुख्य रूप से मार्केटिंग मैनेजर प्रवीण भाटिया, डॉक्टर प्रियंका अनन,डॉक्टर महिंद्रा एवं डॉक्टर राहुल कुमार तथा अन्य स्टाफ उपस्थित हुए। जिन्होंने शिविर में सैकड़ों रिटायर्ड कर्मचारियों का बी.पी, शुगर, ई. सी. जी. वगैरा चेक किया व दवाइयां लिखी। जिनको ई. सी. जी. ठीक नहीं थी। उनको अस्पताल में दिखाने की सलाह दी। मुख्य अतिथि डॉक्टर हरजिंदर ने अपने वक्तव्य में कहां कि इस तरह के कैंप में किसी तरह की मदद सरकारी डॉक्टरों की चाहिए। तो हम वह मदद करने को तैयार हैं। मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाने में रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला फरीदाबाद की टीम प्रधान नवल सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान अमर सिंह बैसला, जिला सचिव लज्जाराम, उपप्रधान अशोक कुमार, जयपाल चौहान,प्रेस प्रवक्ता सत्यपाल नरवत, कैशियर खजान सिंह, ऑडिटर श्रीपाल भाटी तथा विशेष रूप से राज्य के उप प्रधान यू. एम. खान और आशा शर्मा का विशेष योगदान रहा। रिटायर्ड कर्मचारियों ने कहा कि ऐसा स्वास्थ्य शिविर लगाते रहने चाहिए ताकि बुजुर्गों को अस्पताल में चक्कर न लगाने पड़े और बार-बार ओ.पी.डी. फीस ने देनी पड़े। इस मौके पर मेट्रो हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर श्री प्रवीण भाटिया ने आश्वासन दिया कि रिटायर्ड कर्मचारियों से ओ.पी.डी. फीस बार-बार नहीं ली जाएगी। सिर्फ एक बार ली जाएगी। मुख्य चिकित्सा शिविर के साथ-साथ रिटायर्ड कर्मचारियों ने अपनी मीटिंग प्रधान नवल सिंह की अध्यक्षता में की जिसमें जिला सचिव लज्जाराम ने बताया कि 17 दिसंबर को वित्त विधेयक 2025 के विरोध में रिटायर्ड कर्मचारी संघ उपायुक्त कार्यालय फरीदाबाद पर प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन देंगे। जिसमें रिटायर्ड कर्मचारी बढ़ चढ़कर भाग लेंगे।

Related posts

सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध लगा दिया है,खुली सिगरेट को भी बेचा नहीं जाएगा: स्वास्थ्य विभाग

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीपी ओ पी सिंह ने आज शहर के जिम्मेदार लोगों के साथ की बैठक की, उनसे पुलिस के कार्यप्रणाली के बारे में जाना।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में तीन दिवसीय “ग्रांड दीवाली मेला -2024″का हुआ शानदार समापन, मेला मनोरंजन से रहा भरपूर -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x