Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

रिश्वत कांड में शामिल फरार एक आरोपित को स्टेट विजिलेंस एवं एसीबी की टीम ने आज धर दबोचा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल द्वारा आज गुरुवार को भ्रष्टाचार के मामले में फरार आरोपित  राजेश (प्राइवेट व्यक्ति) निवासी गाँव डोडपुर,तहसील समालखा, जिला पानीपत के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपित  को कल शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके व उसके भाईयों के नाम गाँव गढ़ी छाज्जू तहसील समालखा में 26 कनाल 10 मरले कृषि भूमि है।

इस जमीन की उसके व उसके भाईयों द्वारा खेवट अलग-2 करवाई गई है। इस जमीन का इंतकाल दर्ज करवाने की एवज में आरोपित अनिल कुमार पटवारी व सह आरोपित राजेश (प्राईवेट व्यक्ति) द्वारा उससे 25,000/- रूपये (पच्चीस हजार रुपये) नकद बतौर रिश्वत की मांग की गई। आरोपित  अनिल कुमार पटवारी 13,000/- रूपये व सह आरोपित  राजेश (प्राइवेट व्यक्ति) 4,000/- रूपये उसके भाईयों से पहले बतौर रिश्वत ले चुके है। अब आरोपित अनिल कुमार पटवारी उससे बकाया 8,000/- रुपए नकद बतौर रिश्वत की मांग कर रहा है।
 
उपरोक्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए  राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो करनाल द्वारा आरोपित अनिल कुमार पटवारी को शिकायतकर्ता से 8,000/- रुपये (आठ हजार रुपये) नकद रिश्वत  लेते हुए  रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था तथा आरोपित अनिल कुमार पटवारी व सह आरोपित  राजेश (प्राइवेट व्यक्ति) निवासी  गाँव डोडपुर, तहसील समालखा, जिला पानीपत के विरुद्ध एफआईआर  संख्या 14 दिनांक 17.6.2025 धारा 7, 7ए, 13(1)(बी) सहपठित 13(2) पी.सी. एक्ट 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल दर्ज किया गया था।

Related posts

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2709 लाभार्थियों को सौंपे उनके सपनों के घर की चाबियां

Ajit Sinha

सिक्योरिटी एजेंसी के गार्ड की गुंडागर्दी, लाठी डंडों से पीट-पीटकर युवक को किया अधमरा,4 पकड़े गए- वीडियो देखें।

Ajit Sinha

एक मशहूर कंपनी के डायरेक्टर ने बैठक में अपने साथी डायरेक्टरों को मारी गोली, गोली लगने से दो डयरेक्टरों की मौत, एक गंभीर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x