Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

भ्रष्टाचार के मामले में शामिल श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र का एक कर्मचारी एसीबी के हाथों पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एंव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अम्बाला द्वारा आज गुरुवार को देवेन्द्र गौड़ तत्कालीन चपरासी, श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र (हाल क्लर्क कार्यालय जिला आयुर्वेदिक अधिकारी हिसार) को भ्रष्टाचार के मामले में उसके विरूद्व पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपित को कल शुक्रवार को  न्यायालय में पेश किया जाएगा।
     
मामला यह था कि श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में नियुक्त आरोपित गणेश गुप्ता तत्कालीन कंप्यूटर आपरेटर द्वारा वर्ष 2020 में बी.ए.एम.एस. प्रथम वर्ष के पूरक परीक्षा के प्रश्न-पत्र देवेन्द्र कुमार, हाल क्लर्क, कार्यालय जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, हिसार के कहे अनुसार एक छात्र निवासी हिसार को देकर पेपर लीक करना पाया गया। इस प्रश्न पत्र को लीक करने की एवज में छात्र ने दिनांक 17.01.2020 को 10,000/-रुपए  अपने साथी विद्यार्थी/छात्र बी.ए.एम. एस-। नेशनल आयुर्वेदिक कॉलेज बरवाला, जिला हिसार को नकद दिए  तथा यह राशि इस छात्र द्वारा अपने यू.पी.आई.डी. 929729885533 पे.टी.एम. के माध्यम से देवेन्द्र कुमार हाल क्लर्क,उपरोक्त के एस.बी.आई. खाता संख्या 30097275458 में ट्रांसफर की जानी पाई गई।

इस सम्बन्ध में जांच उपरान्त मुकदमा संख्या 12 दिनांक  19.07.2022 धारा 409, 420, 201, 120 बी भा.द.स. व 8, 13(1) बी, 13(2) पी.सी. एक्ट 1988 व 66 तध्ू 43(1) आई.टी. एक्ट थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में दर्ज किया गया था।इसी प्रकरण में दिनांक 9.9.2025 को आरोपित  गणेश गुप्ता तत्कालीन कम्पयुटर आपरेटर, श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र को गिरफतार किया गया था, जो अभी जिला जेल कुरुक्षेत्र में बंद है।

Related posts

गृहमंत्री अनिल विज ने पंचकूला पुलिस मुख्यालय में डीजीपी मनोज यादव सहित पुलिस अधिकारीयों के साथ की बैठक। 

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम की टीम ने आज 8 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, इनके बैंक खाते से ढाई करोड़ जब्त।

Ajit Sinha

हरियाणा: डीडस की रजिस्ट्रेशन के लिए टोकन जारी करने की प्रतिदिन की सीमा 100 से बढ़ाकर अब 200 कर दी गई हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x