Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने ली निगम की बैठक


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रहे हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने अरावली गोल्फ क्लब  फरीदाबाद में विधायकों, पार्षद गण और नगर निगम के अधिकारियों के साथ स्वच्छता के विषय को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक ली।इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 को गति देना और वार्ड स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था।

बैठक में वार्ड-वार पार्षदों की समस्याओं को सुना गया। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक अधिकारी एक-एक वार्ड को गोद ले और प्रतिदिन उसका निरीक्षण करे, ताकि स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वच्छ शहर के सपने को साकार करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। यह अभियान शहर की स्वच्छता, नागरिकों के स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है।”केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि सभी वार्डों में सड़क अथवा गली में स्ट्रीट लाइट नहीं है वहां तुरंत व्यवस्था की जाए ताकि शहर जगमग हो सके।

बैठक में विधायक मूलचंद शर्मा ने भी अपने सुझाव रखे और कहा कि शहर जब तक स्वच्छ नहीं बनेगा जब तक हम सब जब तक हम सब मिलकर स्वच्छता को लेकर जन आंदोलन नहीं चलाएंगे, हम सभी को मिलकर के लोगों को जागरूक करना होगा और बंजारों के अंदर भी सभी व्यापारियों को भी जागरूक करना होगा कि वह अपना कूड़ा डस्टबिन में ही डालें। विधायक सतीश फ़ागना ने भी अपने विचार रखे और कहा कि स्वच्छता अभियान में उनके वार्ड के पार्षद प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे और उन्होंने यह भी कहा है कि प्रशासन साफ सफाई व्यवस्था पर ज्यादा ध्यान दें ताकि शहर को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके।विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए और हरा भरा बनाने के लिए कार्य करना होगा, जब हरियाली होगी तो स्वच्छता भी नजर आएगी उन्होंने कहा कि सीएनडी वेस्ट इत्यादि को भी शहर की सड़कों से हटाया जाए। नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि नगर निगम फरीदाबाद स्वच्छता अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और बैठक में प्राप्त सुझावों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। निगम कमिश्नर ने कहा कि शहर के सभी पार्कों में ओपन जिम लगाने, झूले लगाने इसके अलावा स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए सभी पार्षद उन्हें अपनी मांग दे सकते हैं जिस दिशा में जल्द ही संज्ञान लेते हुए उन कार्यों को करवाया जाएगा। बैठक में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री  मूलचंद शर्मा, विधायक धनेश अदलखा, विधायक सतीश फागना, निगम आयुक्त  धीरेंद्र खड़गटा, अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा,अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल, अतिरिक्त नगर आयुक्त डॉ. विजयपाल यादव, संयुक्त आयुक्त करण सिंह, संयुक्त आयुक्त जितेंद्र जोशी, इंजीनियरिंग और सफाई विंग के अधिकारी सहित पार्षदगण उपस्थित रहे।

Related posts

शनिवार,8 नवंबर को सुबह 8 से यात्रा समाप्त होने तक फरीदाबाद से गुड़गांव (पाली – मागंर ) आने- जाने वाला मार्ग पूर्णतया बंद रहेगा

Ajit Sinha

सिद्धपीठ महारानी वैष्णो देवी मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कृष्णपाल गुर्जर व जगदीश ने दी बधाई

Ajit Sinha

लोकसभा चुनाव की आड़ में और ओल्ड एमसीएफ के अधिकारियों की मिलीभगत से आई अवैध दुकानों की बाढ़-होगी कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x