Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : एनआईटी के एनएच दो इलाके में शार्ट सर्किट के कारण लगी भयंकर आग, इस कार में सवार बाप -बेटे बाल -बाल बचे,कार जल कर हुई खाक।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : बीती रात एनएच दो इलाके में एक चलती कार में शार्ट सर्किट के चलते भयंकर आग लग गई ,गनीमत यह रहीं की कार में सवार दोनों -बाप बेटे बाल -बाल बच गए। आग इतना जबरदस्त था कि कुछ ही मिनटों में पूरी की पूरी कार जल कर ख़ाक हो गई। आग की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाडी ने लगी हुई आग को बुझाया।
एनएच दो पुलिस चौकी इंचार्ज राम नाथ की माने तो रात तक़रीबन 11 बजे उन्हें सूचना मिली की उनके इलाके में एक कार में आग लग गई हैं। इसके कुछ ही मिनटों के बाद वह अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होनें फायर बिग्रेड को भी फोन कर दिया और साथ ही फायर बिग्रेड की गाडी भी मौके पर पहुंच गई। उनका कहना हैं कि जब वह वहां पहुंचे तो उन्होनें देखा की कार में बुरी तरह से आग लगी हुई हैं और उनके सामने ही फायर बिग्रेड की गाडी आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया।पूछताछ के दौरान में उन्हें मालूम हुआ कि कार में सवार शख्स का नाम जगदीश हैं और उनके साथ उनका बेटा था और वह लोग जवाहर कालोनी की ओर जा रहे थे कि अचानक उनकी कार में धुआं निकला शुरू हो गया जिसे देख कर वह अपनी कार से निचे उत्तर गए और देखते ही देखते ही आग कार को पूरी चपेट में ले लिया एंव जल कर ख़ाक हो गया।

Related posts

परिवहन मंत्री पं मूलचन्द शर्मा ने हुड्डा मार्केट सेक्टर- 2 में नवनिर्मित पुलिस चौकी का किया हवन के साथ उद्धघाटन।

Ajit Sinha

मथुरा: तीर्थ श्रद्धालुओं के लिए नए बस स्टैंड मथुरा पर की गई पेयजल की व्यवस्था- श्वेता शर्मा 

Ajit Sinha

सीएम व वित्तमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया वर्ष -2026-27 का 2 लाख 23 हजार 658 करोड़ रुपये का बजट पेश,

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x