Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

जीएसटी इंस्पेक्टर भारत भूषण मदान को 8000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों राज्य विजिलेंस एवं एसीबी की टीम ने धर दबोचा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आज गुरुवार  को भारत भूषण मदान, जी.एस.टी. निरीक्षक, गुरुग्राम को शिकायतकर्ता से 8,000/-रुपये (आठ हजार रुपये) नकद रिश्वत लेते हुए जी.एस.टी. भवन, सेक्टर-32 गुरुग्राम के सामने पार्किंग से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया तथा इस सम्बन्ध में मुकदमा  संख्या 35 दिनांक 18.9.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम दर्ज किया गया है।

 शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो,गुरुग्राम को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उसने अपनी माता के नाम से कंपनी lychee studio रजिस्टर्ड करवाई है तथा इस lychee studio कपवे कम्पनी के नाम जी.एस.टी. नम्बर लेने के लिए  जी.एस.टी. कार्यालय गुरुग्राम में अप्लाई किया है। इस सम्बन्ध में वह निरीक्षक भारत भूषण, जी.एस.टी. गुरूग्राम से मिला। आरोपित  निरीक्षक भारत भूषण द्वारा उसकी माता के नाम उपरोक्त कम्पनी के जी.एस.टी. नम्बर की फाइल को अनुमोदित करने की एवज  में उससेे 8,000/- रूपये (आठ हजार रुपये) नकद बतौर रिश्वत की मांग की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य ने नए साल- 2024 में बीते वर्ष -2023 के मुकाबले और अच्छे काम करने का प्रण लिया।

Ajit Sinha

हिसार: DHBVN के प्रबंधक निदेशक निदेशक डा. बालकर सिंह ने आज 64 एसडीओ को तुरंत प्रभाव से तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएम फ्लाइंग और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने पीजी व एक घर में बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकडे हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x