Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: गांव चिरसी और गांव कबूलपुर में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट ने की भारी तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज मंगलवार को नहरपार इलाके के गांव चिरसी और गांव कबूल पुर पट्टी महताब में लगभग 7 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। यह तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई है। यह तोड़फोड़ की कार्रवाई डीटीपी एन्फोर्स्मेंट यजन चौधरी के नेतृत्व में उनकी टीम ने बखूबी अंजाम दिया।

डीटीपी यजन चौधरी ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज मंगलवार को उनकी टीम अलग -अलग समय पर गांव चिरसी और गांव कबूलपुर पट्टी महताब में जहां पर दो अलग -अलग कालोनीनाईजर के द्वारा लगभग 7 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से दो अलग -अलग कॉलोनियों को विकसित की जा रही थी, इनमें गांव चिरसी में करीब 5 एकड़ और गांव कबूलपुर पट्टी महताब में करीब दो एकड़ जमीनों पर शामिल है। उनका कहना है कि इन दोनों कॉलोनियों में अवैध रूप से 30 डीपीसी, बाउंड्रीवाल व 5 निर्माणाधीन ढांचें व रोड नेटवर्क बने हुए थे , को उनकी टीम ने एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि अवैध कॉलोनियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी यह तोड़फोड़ की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related posts

इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,साइबर सेल ने गिरोह के तीन सदस्यों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

अपने आपको पुलिसकर्मी बताने वाला गिरफ्तार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने किया काबू, थाना ओल्ड फरीदाबाद में मामला दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने किया नेत्रहीन लोगों के लिए ब्रेल लिपि में लिखी गई भगवद् गीता का विमोचन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x