Athrav – Online News Portal
नोएडा

अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची प्राधिकरण और किसानों के बीच हुई कहासुनी के बाद पुलिसकर्मियों ने बरसाई लाठी, वीडियो वायरल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा प्राधिकरण की टीम शुक्रवार को सोरखा गांव में भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। किसानों ने मौके पर पहुंच विरोध करना और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्राधिकरण के पुलिस कर्मियों ने किसानों को बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी किसानों लाठी से पिटते हुए कैमरो में कैद हो गये जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना से नाराज किसान एकत्रित होकर सेक्टर-113 थाने पहुंचे। किसान थाने के गेट पर बैठ गए और धरना शुरू कर दिया। लाठी चलाने वाले दो सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग की।

किसानों लाठी से पीटते हुए कैमरे में कैद हो गए जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, किसानों का आरोप है कि प्राधिकरण के पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की गई है। नोएडा पुलिस को साथ लेकर नोएडा प्राधिकरण की टीम सोरखा गांव में खसरा संख्या 819 , 834 ,835 पर से कब्जा हटाने के लिए पहुंची थी। वहां कुछ लोगों से कहासुनी होने के बाद प्राधिकरण के पुलिसकर्मियों ने लाठी चलाना शुरु कर दिया। जिससे नाराज होकर सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में थाने के गेट पर बैठ गए और धरना शुरू कर दिया, किसान लाठी चलाने वाले दो सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग की।किसानों ने नोएडा डीसीपी यमुना प्रसाद को मौके पर बुलाया, लाठी चलाने वाले सिपाहियों जितेंद्र और रहीसुद्दीन पर कार्रवाई की मांग की।किसान और पुलिस अधिकारियों से बातचीत जारी है.

Related posts

दनकौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोक कर नारेबाजी की और कुछ समय के लिए दिल्ली हावड़ा का रूट रेलवे ट्रैक को बाधित रहा

Ajit Sinha

अंतरराष्ट्रीय ठगों के गैंग का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड चीन का नागरिक समेत पांच अरेस्ट।

Ajit Sinha

पुलिस और कार सवार शातिर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, कांबिंग के दौरान दूसरा गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x