Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए फरीदाबाद आगे आया, उपायुक्त को सौंपे गए सहायता राशि के चेक


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:पंजाब में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों की सहायता के लिए फरीदाबाद की सामाजिक संस्थाएं, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों ने मानवता की मिसाल पेश की है। इन संस्थाओं ने शुक्रवार को उपायुक्त विक्रम सिंह को 51-51 हजार रुपए के सहायता राशि के चेक सौंपे।इस अवसर पर उपायुक्त विक्रम सिंह ने संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आपदा की इस घड़ी में समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी को निभाना हम सभी का कर्तव्य है। इस पहल के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि संकट की घड़ी में देश के किसी भी कोने में रहने वाले नागरिकों की मदद के लिए एकजुटता और संवेदनशीलता अत्यंत आवश्यक है।

Related posts

शहर में दूध की कमी नहीं होने दिया जाएगा, ज्यादा दूध चाहिए तो पहले बताए: नगराधीश बलिना  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच,सेक्टर -48 ने आज चोरी के 5700 सिगरेट के पैकेटों सहित 4 चोरों को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

झूठी शिकायत देकर एक उद्योगपति को लूटपाट के मामले में फंसाने वाला उद्योगपति नवीन के खिलाफ केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x