Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय हाइलाइट्स

पीएम ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष  एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष  उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ टेलीफोन पर संयुक्त बातचीत की।दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक ताकतों के रूप में, भारत और यूरोपीय संघ के बीच विश्वास, साझा मूल्यों और भविष्य के लिए एक समान दृष्टिकोण पर आधारित मजबूत और घनिष्ठ संबंध है। नेताओं ने वैश्विक मुद्दों के संयुक्त समाधान, स्थिरता को बढ़ावा देने और पारस्परिक समृद्धि के लिए नियम-आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने में भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी की भूमिका पर बल दिया।

नेताओं ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, निवेश, नवाचार, स्थिरता, रक्षा, सुरक्षा और आपूर्ति शृंखला लचीलेपन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति का भी स्वागत किया और भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) वार्ता के शीघ्र समापन और आईएमए इसी गलियारे के कार्यान्वयन के लिए साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।फरवरी में यूरोपीय संघ कॉलेज के आयुक्तों की भारत की ऐतिहासिक यात्रा के बाद, नेताओं ने आपसी सुविधानुसार शीघ्र ही भारत में अगले भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के आयोजन पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों नेताओं को इसके लिए भारत आमंत्रित किया।नेताओं ने यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने के प्रयासों सहित आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री मोदी ने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान और शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया।नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति प्रकट की।

Related posts

कांग्रेस: बैठक में स्क्रूटनी कमेटी, मेनिफेस्टो कमेटी, लीगल कमेटी, सोशल मीडिया कमेटी, कैंपेनिंग कमेटी व ओवरऑल मैनेजिंग कमेटी का गठन

Ajit Sinha

टेलीविजन पर क्राइम शो देख दो साल के मासूम बच्चे का अपहरण व पांच लाख की फिरौती मांगने वाले दो अपर्हणकर्ताओं को किया  गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग:मोदी सरकार को घेरने के लिए इंडिया गठबंधन ने दिखाई एकजुटता, बैठक में 23 दलों के नेता हुए शामिल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x