Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: सीआईए स्टाफ -65 में तैनात ईएएसआई संजय, दो मुख्य सिपाही फारुख व खालिद 25000 रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद द्वारा शिकायकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई  करते हुए सोमवार को  ईएएसआई संजय कुमार न. 111/फरीदाबाद, सी.आई.ए. स्टाफ, सेक्टर -65, फरीदाबाद को शिकायतकर्ता से 25,000/-(पच्चीस हजार रूपये) नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त सीआईए., सेक्टर-65, फरीदाबाद में ही तैनात आरोपित मुख्य सिपाही खालिद न. 2671/फरीदाबाद व मुख्य सिपाही फारूक न. 1186/फरीदाबाद  को भी उनके विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य होने पर इस मामले में गिरफ्तार किया गया तथा आरोपितों  के विरुद्ध मुकदमा  संख्या 24 दिनांक 1.9.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में दर्ज किया गया।

शिकायतकर्ता ने एसवी एण्ड एसीबी फरीदाबाद को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी अज्जी काॅलोनी,बल्लभगढ़ , जिला फरीदाबाद में कबाड़ी की दूकान है। उसकी दूकान पर सीआईए स्टाफ, सैक्टर-65,फरीदाबाद के 3/4 पुलिस कर्मचारी सादा कपडों में सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में आए और उसके पिताजी को कहने लगे कि उन्होंने एक चोरी के मामले में एक चोर को पकडा़ है, जिसने आपकी दूकान पर लोहे का चोरी का सामान बेचने बारे बताया है। आरोपित  पुलिस कर्मचारी  उसके पिताजी को पुछताछ के नाम पर अपने साथ ले गए ।

इस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता अपने पिताजी के दोस्त के साथ सीआईए स्टाफ, सेक्टर-65, फरीदाबाद गया तो उसे गेट पर रोक दिया तथा उसके अंकल को अन्दर जाने के लिए बोला गया। जहां आरोपित ई.एएसआई संजय ईन्चार्ज, मुख्य सिपाही खालिद व मुख्य सिपाही फारूक, सीआईए स्टाफ, सेक्टर-65, फरीदाबाद द्वारा उसके पिताजी को चोरी के मामले में गिरफ्तार न करने की एवज में 1,00,000/-रूपये रिश्वत की मांग की गई। आरोपितों  से बार-बार अनुरोध करने पर 25,000/-रूपये नकद बतौर रिश्वत लेने बारे सहमति दी गई। 

Related posts

फरीदाबाद : सेक्टर -30 के एक फ्लैट में आज पति ने अपनी पत्नी की गोली मार कर दी हत्या,बाद में खुद भी गोली मार कर ली आत्महत्या ।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: बच्ची के साथ हैवानियत भरी वारदात ने आत्मा को अंदर तक झकझोर दिया है-अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से एक आईएएस व 50 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x