Athrav – Online News Portal
गुडगाँव चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

गुरुग्राम में हुई भाजपा की प्रदेश स्तरीय दो महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में शुक्रवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में दो महत्वपूर्ण बैठकें हुई। इन बैठकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले सेवा के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इन बैठकों प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के साथ राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव महेंद्र पांडे, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, प्रदेश कार्यालय सचिव गुलशन भाटिया के अलावा सभी जिलों के अध्यक्ष, जिला प्रभारी और कार्यालय समिति के सदस्य मौजूद रहे। राष्ट्रीय कार्यालय सचिव ने बैठक में कार्यालयों की देख रेख और सुचारू व्यवस्था के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। कार्यालय पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने सभी नेताओं का स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपालक्ष्य में 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलेगा, इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता सेवा के कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनेक कार्यक्रम चलाए जाएंगे जिनके लिए प्रदेश स्तर की टीम बनाई गई है। भाजपा ने संकल्प पत्र में जो बातें कही थी उन्हें नायब सरकार तीव्र गति से पूरा कर रही है। आने वाले समय में नायब सरकार संकल्प पत्र की सभी घोषणाओं को पूरा करने का काम करेगी।

दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह अच्छी योजना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संकल्प पत्र में किए गए वादे को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा महिलाओं को 2100 रुपये देने वाला देश का पहला राज्य बना है, हालांकि मध्य प्रदेश में महिलाओं को 1500 रुपये मिलते हैं। उन्होंने कहा कि 23 से 60 वर्ष तक की लगभग 21 लाख बहनों को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मिलने वाला है। बड़ौली ने कहा कि यह तो अभी शुरूआत है पोर्टल लांच होने के बाद ही सही आंकड़े सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि नायब सरकार ने फिलहाल 5 हजार करोड़ रुपये के करीब बजट रखा है जिसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है।बैठक के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बड़ौली ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमीर मां का बेटा है और सोने की चम्मच मुँह में लेकर पैदा हुआ है, इसलिए राहुल गांधी गरीब दर्द को क्या जाने। उन्होंने कहा कि अगर किसी गरीब मां का बेटा उच्च पद पर जाता है तो कांग्रेस के लोग अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के लिए अशोभनीय भाषा बोलना राहुल गांधी की आदत हो गई है। बड़ौली ने कहा कि बिहार को भाषा, संस्कृति और संस्कार के रूप में पहचाना जाता है, बिहार की धरती से कांग्रेस नेताओं ने जिस भाषा का प्रयोग किया है वह निदंनीय है।एक अन्य सवाल पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं वहां जाकर पूर्व सीएम हुड्डा को देखना चाहिए। राहुल गांधी ने चुनाव के समय जनता से वादा किया था कि खटाखट पैसे आएंगे। उन राज्यों की जनता आज भी उन पैसों का इंतजार कर रही है जिनका वादा राहुल गांधी ने किया था। हिमाचल प्रदेश में आज तक कांग्रेस ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं।एक अन्य सवाल पर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था अच्छी है। लोग अमन-चैन से रह रहे हैं। अगर किसी की व्यवस्था खराब है तो कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं की खराब है। कांग्रेस के नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है, इसलिए अनाश-शनाप बयानबाजी करते हैं और झूठ बोलना तो कांग्रेस नेताओं का स्वभाव बन गया है।
विधानसभा में कांग्रेस का प्रतिपक्ष नेता ना चुने जाने के सवाल पर बोलते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि जिसको विधायक नेता प्रतिपक्ष बनाना चाहते हैं उसे नेता नहीं चाहते और जिसे नेता चाहते हैं उसे कांग्रेस के विधायक नहीं चाहते। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकसभा में कांग्रेस नेताओं की कार्यशैली सभी ने देखी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जो कानून लेकर आए हैं उससे कांग्रेस के नेता भाग रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने सदा अपराध को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपराध मुक्त और भयमुक्त शासन देने का काम किया है।

Related posts

थाना डीएलएफ सेक्टर -29 के एसएचओ रवि थाना को मिला ‘Best SHO Of The Month East Zone3(May-2025)’  का पुरस्कार।

Ajit Sinha

प्रिंसिपल का बेटा व उसका दोस्त नकली नोट छापने के जुर्म में गिरफ्तार, 1:20 करोड़ के नकली नोट बरामद।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: भाजपा के लिए आरटीआई का मतलब सूचना नहीं, बल्कि धमकाने का अधिकार है-जयराम रमेश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x