Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

जितने भी लोग दोषी है, उनको जल्द से जल्द जेल भेजा जाए और जो दोषी नहीं है उन पर कोई ऐसी कार्रवाई ना हो : डॉ.मीनाक्षी भराला


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला आज बुधवार को मृतक निक्की पैतृक ग्राम रूपवास निकट दादरी पहुंचकर उसके परिवार वालो से मिल कर विस्तार से जानकारी ली. उन्होने कहा कि जितने भी लोग दोषी है। उनको जल्द से जल्द जेल भेजा जाए और जो दोषी नहीं है उन पर कोई ऐसी कार्रवाई ना हो,  जिससे की उनको परेशानी हो। क्योंकि हम एक सभ्य समाज में रहते हैं। उन्होंने कहा कि  अच्छी तरीके से जांच चल रही है।

उन्होंने कहा कि इस तरीके की घटना होना आगे घटनाओं को बढ़ावा देता है। जैसे कि नीले ड्रम का मेरठ का केस हुआ, उसके बाद ताबड़तोड़ केस आने शुरू हो गए थे कि पुरुष के साथ वहाँ हुआ तो फिर सांप वाला आ गया तो फिर और आ गया तो इस तरीके की घटनाएं और घटनाओं को बढ़ावा देती है। बढ़ावा ना मिले, ये घटनाएं यहीं थम जाएं। घरेलू हिंसा के नाम पर रोज़ महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है?

डॉ. मीनाक्षी भराला का कहना है कि 250 से 300 केस रोज़ महिला आयोग में आते हैं, जिनमें महिलाओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। क्योंकि दहेज मांगने की प्रथा नहीं रुक रही है। लगातार मारपीट लड़कियों के साथ की जा रही है। वो नहीं रुक रही है तो ये पूरे समाज में इस तरह की घटना रुक जाए इस पर कड़े से कड़ा एक्शन हो जाए। मेरी जितने भी पुलिस में जो सभी लोगों से बात हुई है,  कमिश्नर से भी हुई है  इस मामले बहुत अच्छी तरीके से जांच चल रही है। कुछ चीजें हम आपको नहीं बता सकते। वो सारी जांचें हो रही है जो जांच होनी चाहिए और बिल्कुल सही तरीके से जांच करके जितने भी दोषी हैं। उनको कड़ी से कड़ी सजा इसमें दी जाए।

Related posts

सीएमओ के घर पर लोकायुक्त का छापा, मिला इतना पैसा कि अधिकारी भी रह गए दंग

Ajit Sinha

लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले फर्जी फूड सप्लीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार, लाखो का सामान बरामद

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच, नारकोटिक्स सेल ने 500 किलोग्राम गांजा समेत एक शख्स को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x