Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

भ्रष्टाचार के मामले में हल्का पटवारी को विजिलेंस एवं एसीबी, गुरुग्राम की टीम ने किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम द्वारा गत मंगलवार को एफआईआर नंबर – 24 दिनांक 02.07.2025 धारा 120 बी. 167, 218, 420 भा.द.स. व 13(1) डी. 13(2) पी.सी. एक्ट थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में आरोपित राय सिंह निवासी गांव इन्छापुरी तहसील पटौदी, गुरुग्राम, तत्कालीन पटवारी हल्का रायसीना, गुरुग्राम के विरुद्ध मुकदमा की तफ्तीश के दौरान उसके विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने उपरान्त गिरफ्तार किया गया। आरोपित को आज न्यायालय, गुरूग्राम में पेश करने उपरान्त बंद जेल भौडसी करवाया गया है।

आरोपित द्वारा उपरोक्त प्रकरण में पर्यावरण एवं वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना क्रमांक ैण्व्ण् छवण् 319;म्द्ध दिनांक 07.05.1992 की अवहेलना / अपने सरकारी पद का दुरुपयोग करते हुए रायसीना पहाडी क्षेत्र खेवट न. 80 व 82 की जमीन, राजस्व रिकार्ड वर्ष 1990-91 की जमाबंदी जो वर्ष 1995-1996 में तैयार की गई, में मुमकिन पहाड़ की जगह गैर मुमकीन फार्म हाउस, गैर मुमकीन सड़क आदि दर्ज की। इन आरोपों के सम्बन्ध में रा.स.एवं भ्र.नि.ब्यूरो, गुरुग्राम द्वारा जांच उपरांत उपरोक्त एफआईआर संख्या 24 दिनांक 26.8.2025 को दर्ज किया गया है।

Related posts

महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बनी गुरुग्राम जिला की नीतू सोनी,एक महीने के प्रशिक्षण के बाद स्थापित किया स्वरोजगार। 

Ajit Sinha

सीबीआई ने एएनटीएफ,क्राइम ब्रांच में तैनात हेड कांस्टेबल संजय को दो लाख रिश्वत लेते धर दबोचा,एसआई ,एएसआई सस्पेंड, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर।  

Ajit Sinha

कावड़ियों की सुरक्षा के लिए फरीदाबाद पुलिस के पुख्ता इंतजाम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x