Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

डीटीपी की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं:सीएम जल्द ही करेंगे राज्य में पिछले 3 वर्षों में की गई अवैध कॉलोनियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की समीक्षा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अवैध कॉलोनियों के मामले में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) सिरसा की रिपोर्ट से सख़्त नाराज़ हैं और जल्द ही इस मामलें में फिर से समीक्षा करेंगे।इसके अलावा , मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पिछले 3 वर्षों में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध किए  गए एनफोर्समेंट-एक्शन का शीघ्रता से संकलन करने के निर्देश दिए , जल्द ही वे बैठक कर समीक्षा करेंगे।ज्ञात रहे कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गत 23 अगस्त को सिरसा जिला के डबवाली क़स्बा में “यूथ मैराथन” को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे। 

इससे पूर्व , मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करके इस जिला में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की थी।बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने डीटीपी, सिरसा से अवैध कॉलोनियों के मामले में की जा रही कार्रवाई का ब्यौरा मांगा। डीटीपी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पिछले 3 वर्षों के दौरान सिरसा में 32 अवैध कॉलोनियों की पहचान की गई है। इनमें से केवल 9 एफआईआर दर्ज की गईं तथा 6 को बाद में रद्द कर दिया गया। मुख्यमंत्री सिरसा में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध किए गए एनफोर्समेंट-एक्शन से संतुष्ट नहीं हुए और निर्देश दिए कि पूरे राज्य में पिछले 3 वर्षों में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध किए गए एनफोर्समेंट-एक्शन की स्थिति का शीघ्रता से संकलन किया जाए। वे जल्द ही इस पूरे मामले की समीक्षा करेंगे।

Related posts

पुलिस गिरफ्त से फरार 5000 रुपये के इनामी बदमाश अजय को पलवल अपराध शाखा पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने फरवरी माह में 10 रिश्वतखोरों को भी घूस लेते अरेस्ट,11 पर केस दर्ज करने की गई सिफारिश

Ajit Sinha

संत शिरोमणि सैन जी महाराज की जयंती के अवसर पर जींद में हुआ भव्य कार्यक्रम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x