Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ के एक मामले में एक 56 वर्षीय आरोपित अबरार हुसैन को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में एक आरोपित को संजय कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम ने आज गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम अबरार हुसैन उम्र 56 वर्ष निवासी झंकार रोड कंझावल दिल्ली है। इसी केस में आरोपित अबरार हुसैन के बेटे और  बेटी को गिरफ्तार किए जा चुके है ,जोकि अभी जेल में बंद है। इस मामले में थाना मुजेसर फरीदाबाद में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।  

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 8 जुलाई को नाबालिक लड़की ने पुलिस चौकी संजय कॉलोनी में दी शिकायत में बताया कि आमिर नाम के लड़के ने उसके साथ गलत काम किया था, जिस मामले में वह जेल में बंद था, इसी दौरान उसकी बहन नेहा ने शिकायतकर्ता के फोटो वीडियो लीक करने की धमकी देकर अपहरण कर उसको दिल्ली ले गई, जहां पर उसके साथ गलत काम किया गया। नेहा के पिता अबरार ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जिस शिकायत पर थाना मुजेसर फरीदाबाद में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उनका कहना है कि पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम ने कार्रवाई करते हुए अबरार हुसैन(56) निवासी  झंकार रोड कंझावला दिल्ली को गिरफ्तार किया है। आरोपित  ने पूछताछ में बताया कि दिल्ली के छावल स्थित अपने मकान पर उसने नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। मामले में बेटे आमिर व बेटी नेहा खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Related posts

पति ने अपनी पत्नी की पढ़ाई लिखाई का पूरा खर्चा उठाया, लेकिन ग्रेजुएट होने पर पत्नी ने पति को अनपढ़ कहकर ठुकराया।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण, सौरभ सिंह को एडीजीपी सीआईडी नियुक्ति किया गया।

Ajit Sinha

आरएएफ की194 बटालियन फरीदाबाद के सभी थानों में करेगी भौगोलिक स्थिति की जानकारी के लिए भ्रमण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x