Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

सनसनीखेज खुलासा:पत्नी के साथ देवेंद्र के थे प्रेस प्रसंग, इसी लिए उसकी गोली मारकर दी सनसनीखेज हत्या,पकड़ा गया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल के गांव इस्लामाबाद में गत 21 अगस्त 2025 को देवेंद्र नामक युवक की गोली मारकर की गई ,सनसनीखेज के एक मामले में किठवाड़ी पुलिस चौकी की टीम ने आज शनिवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम टेकचंद है। पुलिस ने सनसनीखेज देवेंद्र हत्याकांड में खुलासा करते हुए कहा कि मृतक देवेंद्र की आरोपित टेकचंद की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग थे। इसी की रंजिश रखते हुए देवेंद्र की गोली मार कर हत्या की गई थी। इस मामले में संबंधित थाना में हत्या सहित कई संगीन धाराओं में आरोपित टेकचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।   

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 21 अगस्त को इस्लामाबाद के रहने वाले जयवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इस्लामाबाद पलवल  में अपने परिवार के साथ रहता है। उसके चाचा का मकान भी वहीं है। 8 महीने पहले उसके चाचा की बेटी अंजली की शादी लालवा निवासी टेकचंद के साथ हुई थी। उसके चाचा-चाची एक निजी कंपनी में काम करते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर वह स्कूल से घर पहुंचा तो देखा कि उसके चाचा के घर के आसपास काफी भीड़ जमा थी। पड़ोसियों ने उसे बताया कि टेकचंद ने उसके चचेरे भाई देवेंद्र के सीने में गोली मार दी है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टेकचंद ने उसके भाई की हत्या किसी रंजिश में की है। इस संबंध में मृतक के छोटे भाई की शिकायत पर लालवा के रहने वाले टेकचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मौका से भौतिक साक्षय लिए गए तथा सबूत जुटाए गए।

उनका कहना है कि मामले में उनके तथा थाना अंतर्गत चौकीकिठवाडी पुल प्रभारी P/SI विकास कुमार की टीम ने गत 22 अगस्त को हत्या वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित टेकचंद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जिसने गहन पूछताछ में मृतक द्वारा उसकी पत्नी ( मृतक की चचेरी बहन) के साथ प्रेम प्रसंग का पता चलने पर हत्या वारदात को अंजाम देना बताया। आरोपित को वारदात में प्रयुक्त हथियार एवं मोटर साइकिल बरामद करने हेतु एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिससे गहनता से पूछताछ जारी है।

Related posts

नूंह हिंसा में अब तक 102 एफआईआर दर्ज, 202 लोग गिरफ्तार और 80 लोगों को हिरासत में लिया- अनिल विज

Ajit Sinha

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज दिल्ली पुलिस अकादमी, झरोदा कलां का किया दौरा।

Ajit Sinha

एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के बांग्लादेशी छात्र ने कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x