Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

भ्रष्टाचार के मामले में एएसआई बिक्रम सिंह को अदालत ने सुनाई 3 वर्ष की सजा,और 10000 का जुर्माने

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एंव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हिसार द्वारा आरोपित पुलिस एएसआई. विक्रम सिंह, थाना सदर दादरी के विरूद्ध दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय हिसार द्वारा 3 वर्ष का कारावास तथा 10,000/-रूपये जुर्माना की सजा सुनाई गई। दिनांक 29.04.2022 को शिकायतकर्ता एसीबी हिसार को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके भाई सुरेंद्र उर्फ सिटु के विरुद्ध झगडा बारे मुकदमा नं. 41/2022 थाना सदर, दादरी में दर्ज है। इस मुकदमा  की तफ्तीश  ए.एस.आई. विक्रम उपरोक्त द्वारा की जा रही है।

आरोप विक्रम उस पर उसके भाई को मुकदमा  की तफ्तीश में पेश करने बारे नाजायज दबाव बना रहा है। जब शिकायतकर्ता द्वारा अपने भाई सुनील कुमार को सदर थाना चरखी दादरी में  ए.एस.आई. विक्रम के सम्मुख पेश किया तो आरोपित  द्वारा उसके भाई के उसके विरुद्ध मुकदमा  में पुलिस रिमांड न लेने की एवज में उससे 25000/- रुपये नकद रिश्वत की मांग की गई।शिकायतकर्ता की शिकायत पर रा.स. एवं भ्र.नि.ब्यूरो, हिसार द्वारा कार्रवाई  करते हुए आरोपित   एएसआई. विक्रम  को शिकायतकर्ता से 25,000/-रूपये नकद रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था तथा आरोपितके विरूद्ध मुकदमा  संख्या 6 दिनांक 29.04.2022 धारा 7 पीसी एक्ट 1988 भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हिसार में दर्ज किया गया था। 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग प्रधानमंत्री के विजन 2047 के लक्ष्य में सहभागी बन रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा विधानसभा के सचिव सुभाष चंद्र शर्मा आज 36.5 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने राज्य के प्राईवेट स्कूलों के उनके प्रशासनिक कार्यालय खोलने की अनुमति देने का फैसला किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x