Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पति पत्नी की लड़ाई में गार्डो ने ऑन दी स्पॉट कर डाला फैसला, पुलिस एक गार्ड को गिरफ्तार अन्य की कर रही है तलाश।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा सेक्टर 113 इलाके स्थित में अंतरिक्ष कैनबल सोसायटी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें पति और पत्नी के बीच चल रहे घरेलु झगड़े के बीच सोसाइटी के गार्ड कूद पड़े और पति की बेरहमी से पिटाई कर डाली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर एक गार्ड को गिरफ्तार किया है और फरार अन्य गार्ड की तलाश कर रही है.

हर्ष मोहन के शरीर पर पड़े यह निशान गार्ड के द्वारा लाठी डंडों से की गई पीटाई पड़े हैं. हर्ष मोहन ने थाना सेक्टर 113 में शिकायत दर्ज कराया की अंतरिक्ष कैनबल सोसायटी सेक्टर 77 में रहते हैं. रात्रि को उनकी किसी बात को लेकर पत्नी से कहा सुनी हो गई,  तभी सोसायटी के गार्ड वहां आए और उन्हें फ्लैट से बाहर खींच कर गाली गलौज करने लगे. जब उन्होंने समझाने का प्रयास किया, ये उनके आपस का मामला है तो चार गार्ड डंडों से मारपीट करने लगे। इस मारपीट में उनका फोन टूट गया। थाना सेक्टर 113 प्रभारी ने बताया कि वादी की दी गई तहरीर पर गार्डो के खिलाफ पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और एक गार्ड कृष्णा पुत्र अनिल को गिरफ्तार किया गया है अन्य गार्डो की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: साइबर अपराध रोकने को लेकर पुलिस महानिदेशक ने निजी तथा सरकारी बैंक अधिकारियों के साथ की बैठक

Ajit Sinha

3 मोस्टवांटेड, 21 ईनामी बदमाश सहित साइबर अपराधियों पर कसा शिकंजा: विर्क

Ajit Sinha

जेवर से टेक-ऑफ का काउंटडाउन शुरू : BCAS से मिली बड़ी मंजूरी, अब बस लाइसेंस का इंतज़ार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x