Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में भारी बारिश के बीच 79वें स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का जोश


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:भारी बारिश के बावजूद, जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में 79 वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति  के उत्साह के साथ मनाया गया। एनसीसी कैडेट्स,एनएसएस वालंटियर्स और सुरक्षाकर्मियों सहित छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी मौसम की चुनौतियों से अडिग रही।कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सुरक्षा कर्मियों, एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस वालंटियर्स द्वारा प्रस्तुत प्रभावशाली मार्च-पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों की गूंज सुनाई दी, जो छात्रों के देशभक्तिपूर्ण जोश और उत्साह को दर्शाती रही। प्रो. तोमर ने युद्ध नायकों की गैलरी में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कार्यक्रम को संबोधित किया, जिसमें कुलसचिव प्रो अजय रँगा, सभी डीन, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य और काफी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।

अपने संबोधन में, प्रो. तोमर ने विशेष रूप से एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस वालंटियर्स और सुरक्षा कर्मियों की भारी बारिश के बीच उत्कृष्ट भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से छात्रों ने देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया हैं, वह दर्शाता है कि वे आत्मनिर्भर भारत के प्रतीक हैं। उन्होंने युवाओं से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से प्रेरणा लेने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान की भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ हुआ। कार्यक्रम का सफल आयोजन डीन छात्र कल्याण प्रो. प्रदीप डिमरी की देखरेख में हुआ, जिसके संचालन में प्रो. संध्या दीक्षित, डॉ. हरीश कुमार, डॉ रश्मि पोपली और डीएसडब्ल्यू कार्यालय की पूरी टीम की अहम भूमिका रही।

Related posts

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने नवनियुक्त चैयरमेन सुभाष आहूजा को करवाया पद ग्रहण

Ajit Sinha

फरीदाबाद: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला आशीर्वाद यात्रा के साथ नामांकन के लिए पहुंचेंगे निर्वाचन कार्यालय।    

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जितना संभव हो उतना अनुसंधान करें, क्योंकि खोज विकास का एकमात्र साधन है : श्याम किशोर सहाय

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x