Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा गुरुग्राम – फरीदाबाद रोड स्थित मांगर चौक के पास चल रहे अवैध अहाता पर की छापेमारी, केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व आबकारी विभाग, फरीदाबाद की संयुक्त टीम ने गत गुरुवार के दिन फरीदाबाद – गुरुग्राम रोड स्थित सोमरस एंव किचन के नाम से चलाए जा रहे अवैध अहाता में छापेमारी की कार्रवाई की, छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम ने जब अहाता पर मौजूद व्यक्ति से सोमरस एवं किचन के नाम से अहाता जुड़े लाइसेंस व अन्य कागजात दिखाने को कहा, उसने उनके सामने कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। इस संबंध में थाना धौज में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अब इसके आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

डीएसपी राजदीप मोर ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत गुरुवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद को सूचना प्राप्त हुई कि फरीदाबाद -गुरुग्राम रोड पर मांगर चौक के पास बने शराब ठेका के संचालक द्वारा शराब ठेका के पास बिना अनुमति के सोमरस बार एवं किचन नाम से अहाता चलाया जा रहा है। इस सूचना के संबंध में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा बलबीर आबकारी निरीक्षक, आबकारी विभाग फरीदाबाद के साथ मांगर चौक के पास चल रहे सोमरस बार एवं किचन का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण पर इस स्थान पर काफी लोग शराब का सेवन कर रहे थे। बार व कैफे संचालक द्वारा खाने पीने की तक़रीबन सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही थी। दाहिने तरफ बने काउंटर पर बिल काटे जा रहे थे व उसके ऊपर स्लाइड में सोमरस कैफे व बार का विज्ञापन चलाया जा रहा था। काउंटर पर बैठे व्यक्ति से पूछताछ की गई जिसने अपना नाम अजय बताया व यह भी बताया कि अहाता पंकज गुप्ता द्वारा चलाया जा रहा है जिसमे वह मैनेजर का कार्य करता है। निरीक्षण पर कोई वैध लाइसेंस/अनुमति पेश नहीं किए जाने पर बलबीर आबकारी निरीक्षक की शिकायत पर आरोपित अजय के विरुद्ध पुलिस चौकी माँगर थाना धौज में मुकदमा अंकित कराया गया है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नेफिस सिस्टम से मिली बड़ी सफलता, प्रदेश पुलिस ने की 11 डेड बॉडीज की पहचान।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : आगामी 28 नवंबर तक स्कूल बसों, स्कूल वेन व स्कूल ऑटो के चैकिंग बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया जाएगा, सीपी

Ajit Sinha

महिला हेड कांस्टेबल सुमित्रा ₹40,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x