Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पार्टी करने के बाद क्लब के बाउंसरों ने 4 युवाओं को बुरी तरह से पीटा -पुलिस ने 3 बाउंसरों को किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
क्लब के तीन बाउंसरों को अपराध शाखा सोहना गुरुग्राम की टीम ने आज बुधवार को चार लोगों को पीट -पीट कर गंभीर रूप से घायल करने के एक मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम इससे पहले भी एक बाउंसर को गिरफ्तार किया है। अब तक इस केस में कुल चार बाउंसरों को गिरफ्तार पुलिस कर चुकी है, अन्य फरार आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। यह सनसनीखेज मामला दिनांक 12 जून 2025 की है। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 12.06.2025 को थाना डीएलएफ  सेक्टर-29, गुरुग्राम की पुलिस टीम को थाना एमएचसी के माध्यम से एक सूचना नारायण अस्पताल से लड़ाई-झगड़े में घायल होकर कुछ व्यक्तियों के हॉस्पिटल में दाखिल होने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई।  सूचना पाकर  थाना डीएलएफ सैक्टर-29, गुरुग्राम की पुलिस टीम नारायण अस्पताल पहुंची जहां पर घायल व्यक्तियों नंद किशोर, सुर्य नारायण, नितिन की एमएलआर प्राप्त करके पीड़ितों के ब्यान लेने के लिए डॉक्टर से राय ली तो डॉक्टर ने नितिन, सुर्य नारायण व नंद किशोर को UNFIT FOR STATEMENT लिखा।

उनका कहना है कि हॉस्पिटल में ही पीड़ितों का साथी/दोस्त हाजिर मिला जिसने एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि दिनांक 12.06.2025 को वह अपने दोस्त नंद किशोर, नितिन पांडे, सुर्य नारायण मंडल, रोहित व 3-4 दोस्त सैक्टर-29 में  स्थित मिराज क्लब में पार्टी करने गए थे। समय करीब 2.20 AM पर ये पार्टी करके क्लब से निकल रहे थे, तभी क्लब के बाउंसर्स ने व मैनेजर ने इन पर लाठी डंडों, लात- घूसों व बीयर की बोतलें से मारपीट की। इस संबंध में प्राप्त शिकायत पर थाना डीएलएफ सैक्टर-29, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर  अंकित किया गया। उनका कहना है कि अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई  करते हुए दिनांक 12.08. 2025 को गांव लालखेड़ी सोहना, गुरुग्राम के एरिया से  वारदात को अंजाम देने में शामिल 3 आरोपित  को काबू करके गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम अनिल निवासी गांव दमदमा, जिला गुरुग्राम (हरियाणा),  अजय व  रोहित दोनों निवासी गांव लालखेड़ी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) हैं। आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि पीड़ितो द्वारा शराब पीकर बतमीजी करने  पर इन्होंने  वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपितों के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से पाया कि आरोपित  अनिल पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने के 3 मुकदमा  जिला गुरुग्राम में पहले भी अंकित है। पुलिस टीम द्वारा अब तक कुल 4 आरोपितों  को  गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस टीम द्वारा आरोपित से  इनके अन्य साथी आरोपितों  के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही आरोपितों  के अन्य साथी आरोपितों  को भी गिरफ्तार किया जाएगा। मुकदमा  का अनुसंधान जारी है।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: सूरजकुंड, एक फ्लैट में एक कपडा व्यापारी को धोखे से बुलाकर ,बंधक बनाया, 50 लाख की मांगी फिरौती, धर दबोचा

Ajit Sinha

हाईअलर्ट के बावजूद दिल्ली की महिला की हत्या कर शव को ग्रेटर नोएडा में फेंका, दो राज्यों की पुलिस को नहीं लगी भनक

Ajit Sinha

ऑटो में किसने की एक शख्स की हत्या, जिसकी हत्या हुई उसकी पत्नी व दो चाहने वाले को क्यों लिया पुलिस ने हिरासत में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x