Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फोटो जर्नलिस्ट पर चाकू जानलेवा हमला करने वाले बदमाश के बीच हुए मुठभेड़ गोली लगने से बदमाश घायल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के थाना 113 पुलिस और फोटो जर्नलिस्ट को चाकू मार कर घायल करने वाले एक बदमाश के बीच हुए मुठभेड़ गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपित के कब्जे से एक अवैध हथियार, कारतूस, वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान दीपक पुत्र विनोद शर्मा के रूप में हुई है. एडिशनल डीसीपी ने बताया कि थाना सेक्टर-113 पुलिस नागौरी फार्म हाउस सर्फाबाद के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी लोकल इंटेलिजेंस के माध्यम से सूचना मिली सूचना के आधार पर एक वांछित अभियुक्त को आता देख उसे चेकिंग के लिए रोका गया, तो उसके द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि आरोपित दीपक ने 28 जुलाई को पत्रकार प्रमोद पुत्र ठकरी दत्त शर्मा निवासी ग्राम सर्फाबाद, पर चाकू से जानलेवा हमला किया था. जिसका मुकदमा थाना 113 में दर्ज है, आरोपित का आपराधिक इतिहास भी मिला है. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दीपक के बारे में अन्य जानकारी हासिल की जा रही है.

Related posts

राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-44 पर यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले 1 लाख 21 हजार से अधिक वाहनों के किए गए ऑनलाइन चालान

Ajit Sinha

किसान के बेटे ने भी मारी बाजी, 413 रैंक हासिल कर बना आईपीएस

Ajit Sinha

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में  पंचशील ग्रीन सोसाइटी में फ्लैट की छत का हिस्सा गिरा,  एक बच्ची घायल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x