Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पहली बार किसानों के लिए आयोजित होली मिलन समारोह में हजारों किसानों ने हिस्सा लिया और एक-दूसरे को फूलों की होली खेल दी बधाई ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : भाजपा किसान मोर्चा द्वारा महाराजा पैलेस, मैन बाईपास रोड़, अपॉजिट सैक्टर-65 फरीदाबाद में जिले के किसानों के लिए विशाल होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहली बार किसानों के लिए आयोजित होली मिलन समारोह में प्रितम एण्ड पार्टी (सियारोली) तथा भारतीय कला संस्थान ने समां बांध दिया और आए हुए किसानों को भाव-विभोर कर दिया। इससे पूर्व प्रात: हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसके बाद फूलों की होली खेली गई और किसानों के लिए प्रतिभोजन की व्यवस्था की गई।सियारोली से आई प्रितम एण्ड पार्टी ने भारतीय कला संस्थान के साथ मिलकर समां बांध दिया और वैदिक चौपाई गाकर लोगों को मंत्र मुगध कर दिया।
कार्यक्रम के आयोजन फरीदाबाद किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुखबीर मलेरना ने कहा कि फरीदाबाद में पहली बार किसानों के लिए आयोजित होली मिलन समारोह में हजारों किसानों ने हिस्सा लिया और एक-दूसरे को फूलों की होली द्वारा गले मिलकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली पर्व आपसी मिलन एवं भाईचारे का प्रतीक है। मलेरना ने कहा कि होली पर्व रंगों का त्योहार। इस पर्र्व पर अच्छाई की जीत, वसंत का आगमन, सर्दियों के अंत, और कई उत्सवों के लिए, दूसरों से मिलना, खेलना और हँसते हैं, भूल जाते हैं और माफ कर देते हैं, और टूटे रिश्तों की मरम्मत करते हैं।यह त्यौहार अच्छी फसल के लिए धन्यवाद के रूप में मनाया जाता है। इसलिए किसानों के लिए इस त्यौहार का विशेष महत्व है।
सुखबीर मलेरना द्वारा आयोजित किसान होली मिलन समारोह में केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, संघ के गंगाशंकर मिश्र, बडख़ल की भाजपा विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा समय सिंह भाटी, महामंत्री रामफल बूरा, ओबीसी सैल के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रमोद चौधरी, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद गौड, महासचिव बी डी कौशिक, कर्नल समर सिंह, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गौड, मंडल अध्यक्ष मोतीलाल, नारायण शर्मा, प्रवक्ता कपिल कौशिक, जिला महामंत्री प्रहलाद बांकुरा, मनोज यादव, बिजेन्द्र गोला, अनुराधा शर्मा आदि सहित हजारों किसान शामिल हुए।

Related posts

17वां मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज शुरू; 24 कॉरपोरेट टीमें ग्रैंड ट्रॉफी के लिए करेंगी मुकाबला

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: शिक्षा में नवाचार और टेक्नोलॉजी का समावेश होना जरूरी : राज्यपाल

Ajit Sinha

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों के आंकड़े में मामूली कमी, कल के मुकाबले आज 540 मरीज कम हुए हैं-लिस्ट पढ़े   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x