Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आगामी खरीफ खरीद सीजन 2025 – 26 के लिए तैयारियां पूरी – राज्य मंत्री राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: राज्य सरकार द्वारा आगामी खरीफ खरीद सीजन 2025 – 26 से सम्बंधित तैयारियां आरम्भ कर दी गई हैं। हरियाणा के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा खरीफ खरीद सीजन 2025 – 26 फसलों जैसे कि धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन, तिल तथा नाइजर सीड्स / काला तिल आदि का न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा उक्त फसलों की खरीद हेतु राज्य में धान के लिए 246, ज्वार के लिए 22, बाजरा के लिए 92, मक्का के लिए 19 अरहर के लिए 22, मूंग क लिए 38, उड़द के लिए 10, मूंगफली के लिए 7, सोयाबीन के लिए 7, तिल के लिए 27 एवं नाइजर सीड्स / काला तिल के लिए 2 मंडियां या खरीद केंद्र खोले जा चुके हैं।

राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है जोकि इस प्रकार से है – धान (कॉमन) : 2369, धान (ग्रेड ए) – 2389, ज्वार – (Hybrid) – 3699, ज्वार (Maldandi) – 3749, बाजरा – 2775, मक्का – 2400, अरहर – 8000, मूंग – 8768, उड़द – 7800, मूंगफली – 7263, सोयाबीन – 5328, तिल – 9846 एवं नाइजर सीड्स / कला तिल – 9537 प्रति क्विंटल है।

Related posts

बैटरी फैक्ट्री मालिक के खिलाफ गैर इरादन हत्या का मुकदमा दर्ज, फैक्ट्री में लगी आग में 3 मजदूरों की झुलस कर हुई थी मौत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तनिष्क ज्वेलर्स की बंद दुकान में लगी आग, शटर तोड़ कर पुलिस और दमकल कर्मियों ने बुझाई आग।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस प्रशासन में तैनात 24 एएसआई प्रमोट होकर बने सब इंस्पेक्टर सीपी राकेश आर्य ने दी बधाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x