Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल फरीदाबाद

फरीदाबाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने आज यूरिया एवं डीएपी खाद के दुकानों पर की छापेमारी, की गई सीलिंग की कार्रवाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता एवं कृषि विभाग की संयुक्त ने आज मंगलवार को यूरिया व डीएपी खाद की कालाबाजारी को लेकर फरीदाबाद व पलवल में कुल पांच दुकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। जिनमें 3 दुकानें पलवल , दो दुकानें फरीदाबाद में है। छापेमारी के दौरान एक डीएपी खाद व यूरिया की दुकान को तुरंत ही मौके पर सील कर दिया गया। कई रिकॉर्ड बिल्कुल सही पाई गई है, कई दुकानों पर कमी पाई गई, जिस पर आगे की कार्रवाई संबंधित विभाग के अधिकारी कर रहे है। डीएसपी राजदीप मोर ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिला पलवल व फरीदाबाद में किसानों को यूरिया खाद व डीएपी खाद समय पर नहीं मिल पा रहा है व खाद बीज भंडार संचालको द्वारा यूरिया व डी.ए.पी. खाद की कालाबाजारी की जा रही है। इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ चेकिंग की जाए तो काफी अनियमितता सामने आ सकती है।  इस संबंध में जिला पलवल में 3 दुकानों को व जिला फरीदाबाद में 2 दुकानों को चेक किया गया है।

1.जिला पलवल में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद व टीम द्वारा एसडीओ कृषि विभाग पलवल  अजीत सिंह के साथ गांव जैंदापुर बस स्टैंड पर शक के आधार पर बालाजी खाद बीज भंडार का औचक निरीक्षण किया गया। संयुक्त टीम को बालाजी बीज भंडार मौका पर बंद मिला, जिसके संचालक योगेन्द्र पाल का फोन नंबर  लेकर मौका पर बुलाने का प्रयास किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया व फोन को बंद कर लिया गया। इस पर संयुक्त टीम द्वारा बालाजी खाद बीज भंडार को सील किया गया है व खाद बीज भंडार को पुनः चेक करने के उपरांत अवश्य  कार्रवाई की जायेगी।

2. उपरोक्त संयुक्त टीम द्वारा गांव जैंदापुर में न्यू किसान बीज भंडार का औचक निरीक्षण किया गया। दुकान पर वेद प्रकाश गर्ग संचालक न्यू किसान खाद बीज भंडार गांव जैंदापुर हाजिर मिला तथा निरीक्षण पर रिकार्ड अनुसार स्टाक ठीक पाया गया।
3. संयुक्त टीम द्वारा इफको ई बाजार भंडार अनाज मंडी जिला पलवल का औचक निरीक्षण किया गया। इस इफको स्टोर पर रविन्द्र क्षेत्र अधिकारी हाजिर मिले। अजीत सिंह एसडीओ द्वारा पी.ओ.एस. मशीन को चेक किया गया। पी.ओ.एस. मशीन के अनुसार दुकान/गोदाम स्टॉक ठीक पाया गया। इस दूकान में  फर्टिलाईजर कंट्रोल आर्डर एक्ट-1985 के अनुसार ही कार्य करना पाया गया।
4.उसके उपरांत  जिला फरीदाबाद में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा आनंद प्रकास तकनीकि सहायक व श्रीमति संगीता क्वालिटी एंड कंट्रोल निरीक्षक, कृषि एवम् किसान कल्याण विभाग,फरीदाबाद की सयुक्त टीम के साथ बल्ल्भगढ़  अनाज मंडी स्थित सरकारी दुकान ‘‘दी बल्लभगढ़  कॉ-ऑप. मार्किट सोसायटी लि. बल्लभगढ़, फरीदाबाद का स्टोर मे मौजूद यूरिया व डी.ए.पी. खाद का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उपरोक्त बीज भंडार पर नरेन्द्र सिंह मौजूद मिला। कृषि विभाग की टीम द्वारा इस खाद भंडार पर मौजूद यूरिया व डी.ए.पी. खाद के कट्टो (बैग) की गिनती की गई। गिनती पर इस खाद भंडार पर यूरिया व डी.ए.पी. खाद रिकार्ड अनुसार ठीक पाया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा डी.ए.पी. खाद का सैंपल भी लिया गया जिसे परीक्षण हेतु क्वालिटी कंट्रोल लैब, करनाल भिजवाया जायेगा।
5. इसके उपरांत उपरोक्त संयुक्त टीम द्वारा शिवम बीज भंडार निकट माता मंदिर चांदीवाला बाग भारत कॉलोनी  ओल्ड फरीदाबाद पर मौजूद यूरिया व डी.ए. पी. खाद तथा अन्य कृषि उपयोगी दवाओं का भौतिक निरीक्षण करने का प्रयास किया गया। समय करीब दोपहर कृषि विभाग की टीम जब उपरोक्त बीज भंडार पर पहुँची तो बीज भंडार बंद मिला। आसपास पता करने पर ज्ञात हुआ कि खाद एवं बीज भंडार संचालक करीब 1 घंटा पहले दुकान बंद करके गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा शिवम बीज भंडार के बाहर दर्शित संपर्क नंबर पर संपर्क किया गया जिसने बताया कि वह जरूरी कार्य से बाहर आया है करीब एक/डेढ़ घंटे बाद बीज भंडार पर आ रहा है। कृषि विभाग की टीम द्वारा करीब 3 घंटा मौका पर ही इंतजार करने उपरांत शक के आधार पर शिवम बीज भंडार को सील करते हुए नोटिस के माध्यम से संचालक को सूचना दी गई कि 2 दिन के अंदर-अंदर कृषि विभाग कार्यालय में सूचना देकर बीज भंडार का भौतिक निरीक्षण करायें। कृषि विभाग द्वारा शिवम बीज भंडार का पुनः निरीक्षण करने उपरांत  कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

पत्नी से बात करता था, इसलिए उसकी हत्या कर दी, और उसके शव को बाटापुर से नीचे रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया -दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

जल्दी अमीर बनने की चाह में एमबीए पास युवती ने नकली नोट छापने का गिरोह, युवती समेत दो अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:लड़ाई-झगड़े में नुकीली वस्तु से घायल करने के मामले में दो आरोपित भाई पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x