Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

फोन चोरी करने पर पकड़े जाने पर माफी मंगवाने की रंजिश के चलते 7 वर्षीय बच्चे पर कैंची से किए 18 वार कर, की हत्या,नाबालिग अरेस्ट।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
7 वर्षीय मासूम बच्चे ने मोबाइल चोरी करने वाले का नाम अपने पिता को बताया, जो पड़ोस में ही रहता था पिता ने उससे अपना चोरी का मोबाइल फोन ले लिया, और उसे उनसे माफ़ी मांगनी पड़ी थी। इसी बात की रंजिश रखते हुए 16 वर्षीय एक नाबालिग मोबाइल फोन चोर ने कैंची से लगभग 18 से अधिक वॉर करके 7 वर्षीय मासूम बच्चे की सनसनीखेज हत्या कर दी। मरने वाले मासूम बच्चे का नाम आशीष था। इस संबंध में थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया गया था। अब मामले में लिप्त नाबालिग आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम की आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को थाना बिलासपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना गाँव कलवाड़ी केएमपी के नजदीक एक बच्चे का शव पड़े होने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर थाना बिलासपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर 1 बच्चे का शव पड़ा मिला। पुलिस टीम ने तत्परता से आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस की फिंगरप्रिंट, एफएसएल, सीन-ऑफ-क्राईम की टीमों व ड्यूटी मजिस्ट्रेट को घटनास्थल पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया व घटनास्थल से हत्या में प्रयोग की कैंची बरामद की गई तथा शव व घटनास्थल के निरीक्षण उपरान्त शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी गुरुग्राम भिजवाया गया।

उनका कहना है कि घटनास्थल पर मौजूद मृतक बच्चे के पिता ने एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि वह परिवार सहित फतेहपुर गांव में किराए पर रहता है। और दोनों पति-पत्नी डिलीवरी कंपनी पथरेड़ी में नौकरी करते है। दिनांक 19 जुलाई 2025 को उसकी पत्नी कंपनी से समय करीब 7 बजे जब घर आई तो उसने अपने बेटे आशीष (मृतक) के बारे में पूछा तो उसकी पत्नी ने कहा कि बच्चों के साथ खेल रहा होगा, फिर वह 8 बजे कंपनी में चला गया। दिनांक 20 जुलाई 2025 को जब वह घर आ रहा था व कलवाड़ी बस स्टैंड पर पहुंचा तो उसको पता चला कि केएमपी के पास एक बच्चे का शव मिला है, जब मैं वहां पहुंचा और उसने बच्चे के शव को देखा तो वह उसके बेटे आशीष का शव था, जिसकी छाती व माथे पर चोट के निशान थे। करीब 2 महीने पहले उसका फोन पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग लड़के ने चोरी कर लिया था, जिसके बारे में उसके बारे आशीष (मृतक) ने उसको बताया कि हमारा फोन पड़ोस में रहने वाले लड़के के पास है तो उसने उस लड़के से जाकर अपना मोबाईल फोन ले लिया था। उस लड़के द्वारा उसका मोबाईल फोन चोरी करने की बात उसके बेटे द्वारा उसको बताने व उसके द्वारा अपना मोबाईल फोन उस लड़के से वापस लेने की बात को लेकर उस लड़के ने उसके बेटे की हत्या की है। इस शिकायत पर थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में सम्बंधित धाराओं के तहत एफआईआर अंकित किया गया।उनका कहना है कि थाना बिलासपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्या करने की वारदात को अंजाम देने वाले नाबालिग को रविवार को गांव कलवाड़ी, नूंह से काबू किया गया। आरोपित से प्रारम्भिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उसने (नाबालिक आरोपित ) मृतक आशीष के पिता का मोबाइल फोन चोरी किया था और मृतक आशीष ने मोबाईल फोन चोरी की बात अपने पिता को बता दी थी। आशीष के पिता ने उससे अपना फोन ले लिया और उसको व पिता को अशीष (मृतक) के पिता से माफी मांगनी पड़ी, जिसकी रंजिश रखते हुए उसने आशीष को घर से दूर ले जाकर और उस पर कैंची से 18-20 वार करके उसकी हत्या कर दी और वहां से भाग गया। पुलिस टीम द्वारा नाबालिग को जुनाईल कोर्ट में पेश करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। अनुसंधान जारी है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा ने नशीली दवाओं की तस्करी और लत से निपटने के प्रयासों को किया मजबूत-मुख्यमंत्री नायब

Ajit Sinha

गुरुग्राम, फरीदाबाद व पंचकूला में कामकाजी महिलाओं के लिए बनेंगें होस्टल-मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

2024 में फिर से भाजपा सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं पन्ना प्रमुख: बिप्लब देब

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x